{"_id":"61cd6c1a6eaee245874e5961","slug":"snowfall-in-nepal-this-is-how-one-can-reach-nepal-from-lakhimpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"बर्फबारी का मजा: लखीमपुर से इस तरह पहुंच सकते हैं नेपाल, जाते वक्त इन बातों का रखें विशेष ध्यान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बर्फबारी का मजा: लखीमपुर से इस तरह पहुंच सकते हैं नेपाल, जाते वक्त इन बातों का रखें विशेष ध्यान
Thu, 30 Dec 2021 01:57 PM IST
प्रशांत कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, धनगढ़ी-नेपाल
अमर उजाला ब्यूरो, धनगढ़ी-नेपाल
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Thu, 30 Dec 2021 01:57 PM IST
सार
धनगढ़ी शहर से मात्र 100 किमी की दूरी पर स्थित पहाड़ी क्षेत्रों में भीषण बर्फबारी हुई। बर्फबारी का आनंद लेने आस-पास से पर्यटक भी पहुंचने लगे हैं।
विज्ञापन
पहाड़ी क्षेत्रों में भीषण बर्फबारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत-नेपाल सीमा से लगे नेपाल के धनगढ़ी शहर से मात्र 100 किमी की दूरी पर स्थित पहाड़ी क्षेत्रों में मंगलवार और बुधवार को भीषण बर्फबारी हुई। जिससे जगह-जगह पर बर्फ जमी हुई है। बर्फबारी का आनंद लेने आस-पास से पर्यटक भी पहुंचने लगे हैं। उत्तराखंड और हिमाचल के पहाड़ी क्षेत्रों से इतर आप 200-300 किलोमीटर की दूरी तय कर पड़ोसी देश नेपाल में भी बर्फबारी का आनंद ले सकते हैं।
विज्ञापन
ऐसे पहुंचें नेपाल
लखीमपुर जिले से पलिया होते हुए गौरीफंटा बॉर्डर से नेपाल के धनगढ़ी में दाखिल हो सकते हैं। धनगढ़ी से बर्फबारी वाले स्थान डडेलधुरा जाने के लिये धनगढ़ी से निजी बस व अन्य छोटे वाहन मिलते हैं। इसके अलावा अपने निजी वाहन से जाना है तो नेपाल में एंट्री करते वक्त बॉर्डर पर भंसार कस्टम कार्यालय पर आरटीपीसी-आर की 72 घंटे की कोरोना रिपोर्ट होने पर ही गाड़ी वाहन का भंसार बनेगा। उसके बाद ही आप आगे की यात्रा कर सकेंगें। भंसार कागजात के साथ ही आगे सड़क विभाग से रोड परमिट लेना अनिवार्य होगा, जिससे आगे का सफर कर पाएंगें।
विज्ञापन