फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Small Indian Civet crushed to death by vehicle on highway in forest driver arrested in Lakhimpur kheri

Lakhimpur Kheri News: जंगल में हाईवे पर वाहन से कुचलकर छोटा कस्तूरी बिलाव की मौत, चालक गिरफ्तार

Mon, 27 Oct 2025 05:38 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 27 Oct 2025 05:38 PM IST
सार

मैलानी रेंज के जंगल से गुजरे हाईवे पर वाहन से कुचलकर छोटा कस्तूरी बिलाव की मौत हो गई। इसकी जानकारी मिलने पर वनकर्मियों ने चेकिंग कर आरोपी वाहन चालक को गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन
Small Indian Civet crushed to death by vehicle on highway in forest driver arrested in Lakhimpur kheri
मरा पड़ा छोटा कस्तूरी बिलाव - फोटो : संवाद

विस्तार

लखीमपुर खीरी जिले में मैलानी रेंज के जंगल से गुजरे नेशनल हाईवे (एनएच) 730 पर कुरियानी गांव के पास सोमवार सुबह तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आकर छोटा भारतीय वयस्क कस्तूरी बिलाव (स्मॉल इंडियन सिवेट) की मौत हो गई। यह वन्यजीव विलुप्त प्राय श्रेणी के शेड्यूल-एक में शामिल है। वनकर्मियों ने आरोपी दिल्ली निवासी चालक प्रताप रावल को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


दुधवा टाइगर रिजर्व बफरजोन की डीएफओ कीर्ति चौधरी ने बताया कि हादसे की सूचना ग्रामीणों के माध्यम से मिली थी। वनकर्मियों की टीम को घटनास्थल पर भेजा गया। जांच के बाद वन्यजीव के शव को टीम मैलानी रेंज परिसर ले आई। मौके से आरोपी वाहन लेकर भाग गया था। इधर, मैलानी-पलिया हाईवे के किनारे बड़ी नहर पुल के पास वन विभाग के बैरियर पर तैनात वन कर्मियों की टीम ने वाहनों की जांच शुरू की। इस बीच तेज रफ्तार से आ रही टैक्सी को रोका गया। चालक ने घटना स्वीकार कर ली। 
विज्ञापन


इसके बाद दिल्ली निवासी वाहन चालक प्रताप रावल को गिरफ्तार कर लिया गया। वाहन को सीज कर चालक के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत केस काटा गया है। बफरजोन के पशु चिकित्सक डॉ. दया शंकर ने शव का पोस्टमॉर्टम किया, जिसमें वाहन की चपेट में आकर कस्तूरी बिलाव के सभी अंग क्षत-विक्षत होने से कुचलकर मौत होने की पुष्टि हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed