फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Skull of an unknown person found in the field, DNA will be done

Lakhimpur Kheri News: खेत में मिली अज्ञात व्यक्ति की खोपड़ी, डीएनए होगा

Thu, 29 Oct 2026 10:47 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Thu, 29 Oct 2026 10:47 PM IST
विज्ञापन
Skull of an unknown person found in the field, DNA will be done
महेवागंज। सदर कोतवाली के टापरपुरवा चफंदी गांव में बृहस्पतिवार दोपहर गन्ने के खेत में अज्ञात व्यक्ति की खोपड़ी मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने इसे कब्जे में ले लिया। इस बीच गांव की एक महिला ने उसके करीब तीन महीने से लापता बेटे का होने का दावा किया। पुलिस डीएनए टेस्ट के जरिये पहचान की पुष्टि कराएगी।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, बृहस्पतिवार को कुछ ग्रामीण खेतों की ओर गए थे। इसी दौरान उन्हें गन्ने के खेत में खोपड़ी दिखाई दी। इसकी जानकारी फैलते ही मौके पर भीड़ जुट गई। सूचना पर चौकी पुलिस पहुंची और पहचान कराने का प्रयास किया।
विज्ञापन

इसी दौरान टापरपुरवा निवासी गीता देवी पत्नी छेदी ने खोपड़ी को अपने बेटे का बताया। महिला के मुताबिक, उसका 40 वर्षीय बेटा शिव रतन करीब तीन महीने पहले खेत की ओर मछली का शिकार करने गया था। इसके बाद वह घर नहीं लौटा।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। बाद में उन्होंने तलाश बंद कर दी थी। सीओ सिटी महक शर्मा ने बताया कि खोपड़ी को कब्जे में लेकर डीएनए टेस्ट कराया जाएगा। इससे पहचान की स्थिति स्पष्ट होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed