फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Six people washed away in two rivers of Nepal

नेपाल की दो नदियों में छह लोग बहे

Mon, 02 Aug 2021 12:12 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 02 Aug 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
Six people washed away in two rivers of Nepal
कांद्रा नदी में नहाने गए तीन बच्चों की तलाश जारी
विज्ञापन

कर्णाली नदी के तेज बहाव में नाव पलटने से चार लोग डूबे, महिला का शव बरामद, बच्चा बचाया
धनगढ़ी (नेपाल)। नेपाल की दो नदियों में छह लोग बह गए। कर्णाली नदी के तेज बहाव में नाव पलटने से चार लोग डूब गए, जिनमें से एक महिला का शव बरामद कर लिया है और उसके बच्चे को सकुशल बचा लिया है। शेष तीन की तलाश जारी है। इसके अलाव कांद्रा नदी में नहाने गए तीन बच्चे भी पानी की तेज धार में बह गए। पुलिस बल और रेस्क्यू टीम सभी लापता लोगों की तलाश में जुटी है।
कैलाली के एसपी विश्व अधिकारी ने बताया कि रविवार की सुबह जिले की मोन्हयाल से चौकुने गांव की स्वास्थ्य चैकी के लिए नाव से दस लोग जा रहे थे। इस दौरान परेखा गांव के पास कर्णाली नदी के तेज बहाव में नाव पलट गई। हादसे में नाव में सवार पांच लोग तो तैरकर बाहर निकल आए, जबकि पांच नदी में ही बह गए। बाद में मोन्हयाल गांव निवासी 19 वर्षीय महिला धनसरा सलामी मगर का शव बरामद कर लिया गया, जबकि उसके एक माह के बच्चे को बचा लिया गया है। जबकि उर्मिला सलामीमगर और उसके दुधमुंहे शिशु के अलावा पार्वती थापा नाम की युवती नदी में बह गई है। जिनकी तलाश में पुलिस व रेस्क्यू टीम नदी में जुटी हुई है।
विज्ञापन

उधर, दूसरी घटना कांद्रा नदी में हुई। कैलाली जिला पुलिस डीएसपी प्रतीक बिष्ट ने बताया कि भजनी नगर पालिका के वार्ड नौ डोंगपुर गांव के पास बहने वाली कांद्रा नदी में गांव के कुछ बच्चे नहाने गए थे। इस दौरान तीन बच्चे पानी में डूब गए। इन बच्चों में नौ वर्षीय लक्ष्मी सिंह, सात वर्षीय जेनी चौधरी व छह वर्षीय अनु सिंह शामिल हैं, जिनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed