फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   six people injured as car collides with bus on Sitapur-Bareilly highway

Lakhimpur Kheri: सीतापुर-बरेली हाईवे पर खड़ी बस से टकराई कार, छह लोग घायल

Fri, 24 Nov 2023 02:51 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 24 Nov 2023 02:51 PM IST
सार

सीतापुर बरेली नेशनल हाईवे पर ढाबे के पास बस से सवारियां उतर रही थीं, तभी पीछे से आई तेज रफ्तार कार ने बस को टक्कर मार दी। टक्कर होते ही घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। 

विज्ञापन
six people injured as car collides with bus on Sitapur-Bareilly highway
घटनास्थल पर जुटी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखीमपुर खीरी के मैगलगंज थाना क्षेत्र में सीतापुर बरेली नेशनल हाईवे पर शुक्रवार सुबह निजी बस से तेज रफ्तार कार टकरा गई, जिससे कार में सवार तीन लोग समेत छह घायल हो गए। घायलों को आनन-फानन सीएचसी भिजवाया गया, जहां से पांच लोगों को शाहजहांपुर रेफर कर दिया गया। 

विज्ञापन

  
नेशनल हाईवे पर शुक्रवार की सुबह करीब 8:00 बजे निजी बस एक ढाबे पर रुकी थी। बस से सवारी उतार रही थी, तभी बरेली की तरफ से आ रही कार ने बस को टक्कर मार दी। इससे कार की चपेट में आने से तीन यात्री और कार में सवार तीन लोग समेत कुल छह लोग घायल हो गए। सभी घायलों को 108 एंबुलेंस से सीएचसी मितौली भेजा गया। 
विज्ञापन


हादसे में सलीम पुत्र मेहंदी निवासी गुरदेव खेड़ा, नरेश पुत्र रामेश्वर निवासी गुरदेव खेड़ा, लक्ष्मी पुत्री मुनेंद्र यादव निवासी चौखड़िया, नरेश वर्मा पुत्र ईश्वर दीन, वंदना वर्मा, आयुषी वर्मा निवासी बरेली घायल हुई हैं। पांच घायलों को शाहजहांपुर रेफर किया गया है। इनमें सलीम और नरेश दोनों के पैर टूट गए हैं। इनकी हालत गंभीर बताई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed