फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Six from January 21 Will be closed on bank

21 जनवरी से छह दिन बंद रहेंगी बैंक

Mon, 19 Jan 2015 05:22 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Mon, 19 Jan 2015 05:22 PM IST
विज्ञापन
Six from January 21 Will be closed on bank
21 जनवरी से 26 जनवरी तक छह दिन के लिए बैंक बंद रहेंगी। यूनाइटेड फोरम आफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर 21 जनवरी से चार दिवसीय हड़ताल शुरू हो रही है। 24 जनवरी तक हड़ताल पर रहने के बाद 25 जनवरी को रविवार और 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस का अवकाश रहेगा। इसके चलते एक साथ कुल छह दिन हड़ताल रहने की संभावना है।
विज्ञापन

यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस ने सरकार के अड़ियल रवैये के विरोध में 21 जनवरी से 24 जनवरी तक हड़ताल का निर्णय किया है। यदि यह हड़ताल वापस नहीं होती है तो लगातार छह दिनों तक बैंकों में लेनदेन बंद रहेगा। इससे हजारों करोड़ का वित्तीय कारोबार जाम हो जाएगा। यूनाइटेड फोरम ऑफ  बैंक यूनियंस के जिलाध्यक्ष प्रमोद कुमार शर्मा और जिला संयोजक महेश चंद जायसवाल ने बताया कि वेतन पुनरीक्षण की मांग को लेकर 21 जनवरी से 24 जनवरी तक बैंक अधिकारियों और कर्मचारियों की हड़ताल प्रस्तावित है। इसके बाद दो दिन रविवार और गणतंत्र दिवस का अवकाश होने के कारण छह दिन बैंक बंद रहेगी।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed