फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Six days of non-spot high school and 375 examinees of Intermediate

दूसरे दिन गैर हाजिर रहे हाईस्कूल के छह और इंटर के 375 परीक्षार्थी

Fri, 17 Mar 2017 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुरखीरी।
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुरखीरी। Updated Fri, 17 Mar 2017 11:26 PM IST
विज्ञापन
शुक्रवार को हाईस्कूल में संगीत वादन और इंटर में गृह विज्ञान विषय की इुई परीक्षा
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा के दूसरे दिन पहली पाली में हाईस्कूल के संगीत वादन और इंटर के गृह विज्ञान विषय की परीक्षा हुई। संगीत वादन विषय के पेपर में छह और गृह विज्ञान विषय के पेपर में 375 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे।
डीआईओएस कार्यालय पर बने कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के अनुसार हाईस्कूल के संगीत वादन विषय में जिले भर में 88 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिसमें से 82 परीक्षार्थी ही परीक्षा में शामिल हुए, जबकि छह ने परीक्षा छोड़ दी। वहीं पहली पाली में इंटर के गृह विज्ञान विषय की परीक्षा हुई, जिसमें जिले भरर में 6527 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, लेकिन परीक्षा में सिर्फ 6154 ही शामिल हुए और 375 परीक्षार्थी गैर हाजिर रहे। वहीं दूसरे दिन भी कोई परीक्षार्थी अनुचित साधन का प्रयोग करते नहीं पकड़ा गया।
विज्ञापन


छात्रों ने शिक्षकों पर लगाया अभद्रता का आरोप
हैरमखेड़ा। पसगवां ब्लॉक क्षेत्र के बाबेके इंटर कॉलेज चपरतला परीक्षा केंद्र पर बोर्ड परीक्षा देने वाले परीक्षार्थियों ने शिक्षकों पर चेकिंग के नाम पर अभद्रता करने का आरोप लगाया है। इस केंद्र पर चार कॉलेज के छात्र परीक्षा दे रहे हैं। वहीं प्रधानाचार्य का कहना है बनकागांव और नालंदा कॉलेज के छात्र शरारती है इसलिए शिक्षकों को यह फंडा अपनाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षकों की कार्यशैली से नाराज परीक्षार्थियों का कहना है कि चेकिंग के नाम पर शिक्षक अभ्रदता करते हैं और जब इसका विरोध करते हैं तो शिक्षक पिटाई करने लगते हैं। शिक्षकों के इस तरह से किए जो रहे व्यवहार से परीक्षार्थियों में नाराजगी है। हालांकि इस मामले में कॉलेज प्रबंधक प्रीतम सिंह का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है ऐसे शिक्षकों के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी। वहीं  प्रधानाचार्य आदर्श तिवारी का कहना है कि हमारे यहां चार कॉलेजों का सेंटर हैं, जिसमें बंनकागांव और नालंदा इंटर कॉलेज के छात्र काफी शरारती है। इसलिए शिक्षकों को उन पर काबू पाने के लिए यह फंडा अपनाना पड़ रहा है 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed