फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Sitapur route from May aishbagh-closure plan

एक मई से ऐशबाग-सीतापुर रूट बंद करने की योजना

Mon, 08 Feb 2016 08:29 PM IST
लखीमपुर खीरी।
लखीमपुर खीरी। Updated Mon, 08 Feb 2016 08:29 PM IST
विज्ञापन
Sitapur route from May aishbagh-closure plan
ऐशबाग से मैलानी रूट पर अमान परिवर्तन के दौरान ट्रेनों का संचालन एक मई से बंद हो जाएगा। यह जानकारी गोरखपुर मंडल (पूर्वोत्तर रेलवे) के महाप्रबंधक राजीव मिश्रा ने दी। वह सोमवार को निरीक्षण करने पहुंचे थे। महाप्रबंधक ने कहा कि ऐशबाग से पीलीभीत तक अमान परिवर्तन का काम तीन चरणों में कराया जाएगा। पहले चरण में एक मई से ऐशबाग से सीतापुर रूट पर ट्रेनों का संचालन बंद करने की योजना है। इसके बाद एक अक्तूबर से दूसरे चरण के कार्य के लिए सीतापुर से मैलानी रूट तक और 2017-18 के बीच तीसरे चरण में मैलानी से पीलीभीत तक ट्रेनों के संचालन बंद किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि अमान परिवर्तन की जिम्मेदारी कार्यदाई संस्था आरबीएनएल को सौंपी गई है। फंड मिलने में देरी के कारण कार्यदाई संस्था का कार्य थोड़ा धीमा रहा है, लेकिन एक हजार करोड़ रुपये के इस प्रोजेक्ट में अब 350 करोड़ रुपये का फंड मिला है। महाप्रबंधक ने सोमवार को मैलानी, गोला गोकर्णनाथ और लखीमपुर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया और बदहाली और कर्मियों की लापरवाही पर फटकार लगाई। इस दौरान पूर्वोत्तर रेलवे के डीआरएम आलोक सिंह, सीनियर डीसीएम नीलिमा सिंह, आरपीएफ कमांडेंट पंकज गंगवार समेत रेलवे के तमाम अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन

मैलानी। जीएम राजीव मिश्रा ने मैलानी स्टेशन का निरीक्षण कर खामियां मिलने पर नाराजगी जताई। साथ ही गेज कनवर्जन कार्य की धीमी गति से चलने पर आरबीएनएल अधिकारियों से असंतोष जताया। उन्होंने वेटिंग रूम, शौचालय, भोजनालय, कैंटीन आदि का निरीक्षण किया तथा खुले में खानपान सामग्री बनने पर नाराजगी जताई। उन्होंने तुलनात्मक आय चार्ट का बारीकी से अध्ययन किया और मेन गेट पर नया बोर्ड लगवाने को कहा। आरबीएनएल के एजीएम ने बताया कि एक अक्तूबर को मैलानी-सीतापुर रेलमार्ग का मेगा ब्लाक लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

000
जीएम से की रेलवे रोड बनवाने की मांग
बांकेगंज। व्यापारियों के एक प्रतिनिधि मंडल ने गोला गोकर्णनाथ रेलवे स्टेशन पहुंचकर जीएम को ज्ञापन दिया। जिसमें बांकेगंज रेलवे स्टेशन की कच्ची रोड बनवाने सहित रुहेलखंड एक्सप्रेस के ठहराव की मांग की गई। मंडल उपाध्यक्ष अनिल मिश्र, महामंत्री श्याम लाल अग्रवाल, कोषाध्यक्ष अनिल टंडन, संतोष कुमार सेठ, ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कृष्ण किशोर मिश्र, रोटरी क्लब अध्यक्ष एवं तहसील भट्ठा एसोसिएशन उपाध्यक्ष विनोद गोयल आदि मौजूद रहे।
00
मैलानी में दिया ज्ञापन
मैलानी। नगर उद्योग व्यापार मंडल ने जीएम को ज्ञापन देकर गेज कनवर्जन होने पर मैलानी में ही मालगोदाम बनवाने को ज्ञापन दिया। इसमें अध्यक्ष सुनील चोपड़ा, महामंत्री अमित अरोरा, कोषाध्यक्ष द्वारका प्रसाद गोयल, साधूराम अग्रवाल आदि रहे।
ऑल इंडिया एससीएसटी रेलवे इंप्लाइज एसोसिएशन ने ज्ञापन देकर मैलानी में केंद्रीय विद्यालय की स्थापना तथा रेलवे चिकित्सालय में हफ्ते में एक दिन महिला चिकित्सक की नियुक्ति करने की मांग की। यहां ब्रह्मपाल सिंह, लाभ सिंह, सुनील कुमार, प्रदीप कुमार वर्मा, सदानंद, नवजीत सोनकर आदि थे।
000
यात्रियों की लंबी लाइन देख भड़के जीएम
लखीमपुर खीरी। रेलवे के काउंटर पर टिकट लेने के लिए दोपहर करीब साढ़े 12 बजे दर्जनों यात्रियों की लंबी लाइन लगी थी। जीएम राजीव मिश्रा ने निरीक्षण के दौरान काउंटर पर जब भीड़ देखी तो भड़क उठे। चार काउंटरों में सिर्फ दो काउंटर ही चल रहे थे। जीएम ने वेटिंग रूम और प्लेटफार्म के बाहर की स्थिति भी देखी। जीएम को रेलवे अधिकारियों ने बताया कि जीआरपी थाना और जीआरपी कर्मियों के आवासों को तोड़कर नया गेट बनेगा और दो गेटों को बंद किया जाएगा।
000
खीरी टाउन में रैक प्वाइंट की मांग की
लखीमपुर खीरी। फर्टीलाइजर डीलर्स एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष प्रेमशंकर अग्रवाल ने व्यापारियों के साथ लखीमपुर रेलवे स्टेशन पर पहुंच कर जीएम राजीव मिश्रा से मुलाकात की। उन्होंने जीएम को ज्ञापन सौंपते हुए खीरी टाउन स्टेशन पर ही रैक लोडिंग-अनलोडिंग (मालगोदाम) की अनुमति प्रदान करने की मांग की है। साथ ही रेलवे क्रासिंग के समपार फाटक 120 को चालू रखने की मांग की है।
000
ठेकेदार पर एक हजार का जुर्माना
लखीमपुर खीरी। तीन दिन पहले रेलवे अधिकारियों ने लखीमपुर रेलवे स्टेशन का दौरा कर यहां की सुविधाओं को दुरुस्त करने का निर्देश दिया था, लेकिन जीएम के निरीक्षण के दौरान बाइक स्टैंड पर रेट लिस्ट लिखा बोर्ड नहीं टंगा था। इस पर सीनियर डीसीएम नीलिमा सिंह ने ठेकेदार संजीव कुमार जायसवाल पर एक हजार रुपये जुर्माना करने का निर्देश दिया है।

00000
जीएम ने रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया
गोला गोकर्णनाथ। पूर्वोत्तर रेलवे के जीएम जीएम राजीव मिश्र, डीआरएम आलोक सिंह ने रेलवे स्टेशन का निरीक्षण कर कर्मचारियों को यात्रियों सुविधाओं में सुधा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed