फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   SIT issued six photos to identify suspects appeal to people to inform accused

लखीमपुर कांड: एसआईटी ने संदिग्ध आरोपियों की पहचान के लिए जारी किए छह और फोटो, सूचना देने वाले को मिलेगा पुरस्कार

Fri, 12 Nov 2021 05:59 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी
अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Fri, 12 Nov 2021 05:59 PM IST
सार

लोगों से अपील की है कि संदिग्ध आरोपियों की सूचना पुलिस के नंबरों पर दें। सूचना देने वालों का नाम-पता गुप्ता रखा जाएगा और उन्हें पुरस्कार भी दिया जाएगा।

विज्ञापन
SIT issued six photos to identify suspects appeal to people to inform accused
लखीमपुर हिंसा की फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखीमपुर खीरी के तिकुनिया कांड की जांच कर रही पुलिस टीम ने भाजपा कार्यकर्ता॔ओं की पीट-पीटकर हत्या किए जाने के मामले में संदिग्धों की पहचान के लिए शुक्रवार को छह और फोटो जारी किए हैं। लोगों से अपील की है कि संदिग्ध आरोपियों की सूचना पुलिस के नंबरों पर दें। सूचना देने वालों का नाम-पता गुप्ता रखा जाएगा और उन्हें पुरस्कार भी दिया जाएगा।

विज्ञापन


तीन अक्तूबर 2021 को थाना तिकुनिया क्षेत्र में हुई हिंसा मामले में दर्ज मुकदमा संख्या 220/21 की विवेचना कर रही जांच टीम द्वारा की जा रही है। विवेचना में साक्ष्य संकलन के दौरान टीम को कुछ वीडियो और फोटो प्राप्त हुए हैं, जिसमें घटना में शामिल लाठी-डंडों से लैस सदिग्धों की उपस्थिति दिखाई दे रही है। इनकी पहचान के लिए उनकी तस्वीर जारी की गई है। 
विज्ञापन


विवेचक ने आम जनता से अपील की है कि तस्वीर देखकर संदिग्धों को चिन्हित कर उनका नाम पता जांच टीम के मोबाइल नंबरों पर उपलब्ध कराएं। संदिग्धों की पहचान करने और सूचना देने वाले को उचित धनराशि पुरस्कार के रूप में दी जाएगी। जांच टीम को सूचना देने वाले व्यक्तियों का नाम पता गोपनीय रखा जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इन नंबरों पर दें संदिग्धों की सूचना
पुलिस उपमहानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय, अध्यक्ष विशेष जांच दल के नंबर 94544004542, वरिष्ठ सदस्य और सेना नायक 10वीं बटालियन पीएसी बराबंकी के नंबर 94544003943, एएसपी के नंबर 94544010724, सीओ के नंबर 94544014865, विवेचनाधिकारी के नंबर 9450782977 पर संदिग्ध आरोपियों के संबंध में सूचना दी जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed