फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Sir , we are alive

साहब, हम जीवित हैं

Sun, 17 May 2015 07:26 PM IST
बिजुआ
बिजुआ Updated Sun, 17 May 2015 07:26 PM IST
विज्ञापन
Sir , we are alive
जिंदा किसान अपनी फसल के नुकसान का मुआवजा पाने को अफसरों के फेरे लगा रहे हैं। आरोप है कि रामनगर कलां में दस साल पहले मर चुके किसानों के नाम राहत की चेक जारी की गई हैं। परेशान किसान शनिवार को बिजुआ में डीएम के मुआयने की खबर सुनकर अपना दुखड़ा सुनाने पहुंचे थे लेकिन डीएम के न आने पर मायूस लौट गए। अब सोमवार को जिले पर किसान इस गड़बड़झाले की शिकायत करने पहुंचेंगे। वहीं इस मामले में तहसीलदार बोले कि शिकायत करने वाले ही फर्जी होंगे।
विज्ञापन

बिजुआ में जिलाधिकारी किंजल सिंह के आने की खबर सुनकर ब्लाक पहुंचे किसान अधिकारियों के न आने पर मायूस होकर लौट गए। किसानों का आरोप है कि प्राकृतिक आपदा में राहत के नाम पर चेक जारी करने में मृतक किसानों को तरजीह दी गई है। वहीं उनके खेतों में गेहूं की फसल का नुकसान हुआ था लेकिन उनका नाम सूची में शामिल नहीं किया गया। साथ ही आरोप लगाया कि कई साल से विदेश में रह रहे और गांव छोड़कर जा चुके लोगों के नाम भी चेक  बनी हैं। शिकायत करने वाले किसानों ने अपनी शिकायत में मृत किसानों के नाम भी दिए हैं।
विज्ञापन

-इन मृतकों के नाम बनी हैं चेक
खेमा देवी पत्नी केवल सिंह- मृत्यु आठ साल पूर्व
करन सिंह पुत्र केवल सिंह-मृत्यु सात साल पूर्व
रामभरोसे पुत्र सोहन सिंह - मृत्यु तीन साल पूर्व
गयादीन पुत्र मोलई        - मृत्यु दस साल पूर्व
गजोधर पुत्र मोलई         - मृत्यु पांच वर्ष पूर्व
मंगू पुत्र नरायन             - मृत्यु 12 साल पूर्व
महादेव पुत्र गंगाराम        - मृत्यु 10 साल पूर्व
घुरई पुत्र परवन             - मृत्यु 11 साल पूर्व
कालिका पुत्र हीरा लाल     -मृत्यु 15 साल पूर्व
छेदा पुत्र छोट्टा             -मृत्यु दो साल पूर्व
नागेश्वर पुत्र रावेंद्रपाल सिंह -मृत्यु एक साल पूर्व
जोखाना पुत्र अनंतराम     -मृत्यु दो साल पूर्व
उपरोक्त नामों के अलावा कई और नामों को देते हुए शिकायतकर्ताओं ने कहा है कि इन लोगाें की काफी पहले मौत हो चुकी हैं और तहसील से इन लोगों के नाम चेक बनी हैं। इसके अलावा हरप्रीतम सिंह को बताया कि ये कनाडा में रह रहे हैं लेकिन चेक जारी की गई है। शिकायत करने वालों में छोटेलाल, शिवदर्शन, सुनील, महादेव, गोबरे, सुखविंदर, रामबेटी, रामदेवी, रामेंद्र सरोजनी देवी सहित दर्जनों लोगों के नाम शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

तहसीलदार गोला अभिमन्यु वर्मा ने बताया कि जो लोग शिकायत कर रहे हैं, वह फर्जी होंगे। किसी भी मृतक की चेक नहीं जारी की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed