Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Singhahi XI, Gorakhpur and Dhanbad teams won

Lakhimpur Kheri News: सिंगाही इलेवन, गोरखपुर और धनबाद की टीम ने हासिल की जीत

Wed, 06 Dec 2023 02:14 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Wed, 06 Dec 2023 02:14 AM IST
विज्ञापन
Singhahi XI, Gorakhpur and Dhanbad teams won
सिंगाही के  एपीजे अब्दुल कलाम मेमोरियल आलइण्डिया फुटबाल टूनार्मेंर्ट में खेलते ​खिलाड़ी
निघासन (लखीमपुर खीरी)। सिंगाही नगर पंचायत की ओर से कराए जा रहे डाॅ. एपीजे अब्दुल कलाम मेमोरियल ऑल इंडिया फुटबॉल टूर्नामेंट के दूसरे दिन मंगलवार को तीन मैच खेले गए। इसमें सिंगाही इलेवन, गोरखपुर और धनबाद की टीम विजय रही।
विज्ञापन

सात दिवसीय टूर्नामेंट फुटबाॅल ग्राउंड पर खेला जा रहा है। पहला मैच सिंगाही इलेवन और मुंबई के बीच खेला गया। खेल के 18वें मिनट पर सिंगाही इलेवन के खिलाड़ी अम्मार ने पहला गोल जड़ दिया। इसका जवाब देते हुए मुंबई टीम के खिलाड़ी जंग खोकन ने 24वें मिनट पर गोल किया। दूसरे हाफ के 10वें मिनट पर सिंगाही इलेवन टीम के खिलाड़ी तारीक ने दूसरा गोल किया। वहीं, मुंबई की टीम को एक गोल पर संतोष करना पड़ा। मैच को सिंगाही इलेवन की टीम ने 1-2 से जीत लिया।
विज्ञापन

दूसरा मैच हिमाचल प्रदेश क्लब और गोरखपुर के बीच खेला गया। इस मैच के पहले हाफ में दोनों टीमें बराबरी पर रहीं। दूसरे हाफ में गोरखपुर टीम के खिलाड़ी तारिक ने 13वें व 15वें मिनट पर दो गोल जड़ दिए। हिमाचल प्रदेश टीम की ओर से कोई गोल नहीं कर पाई। मैच को गोरखपुर की टीम ने 2-0 से जीत हासिल की। इस दौरान मैन ऑफ द मैच का खिताब नूरुद्दीन को मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीसरा मैच स्पोर्ट्स काॅलेज लखनऊ क्लब और धनबाद के बीच खेला गया। पहले हाफ में लखनऊ के खिलाड़ी रोहित मदेसिया ने खेल शुरुआती दौर 8वें मिनट पर पहला गोल मार दिया। वहीं, दूसरे हाफ खेल के अंतिम समय के 27वें मिनट में धनबाद के खिलाड़ी मिनाल ने भी एक गोल दाग कर अपनी टीम को बराबरी पर ले आई। दोनों टीमें बराबरी पर होने के बाद टाईब्रेकर में धनबाद की टीम ने मैच को 5-4 से जीत लिया। मैच के दौरान डॉ. एमआर सेठी, रमेश सिंह, दीप शाह, डॉ. एनयू खान, सुधीर सिंह, कुलदीप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed