फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Sikh Society celebrated Black Diwali

सिख समाज ने मनाई काली दीपावली

Thu, 12 Nov 2015 11:23 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Thu, 12 Nov 2015 11:23 PM IST
विज्ञापन
Sikh Society celebrated Black Diwali
पंजाब में गत दिनों श्रीगुरुग्रंथ साहिब के अपमान के विरोध में जिले के सिख समाज के लोगों ने दिवाली नहीं मनाई।
विज्ञापन

उचौलिया। क्षेत्र के सिख समुदाय ने बाबा गुरुनाम सिंह के आह्वान पर दीपावली नहीं मनाई। सिखों ने दीपावली पर घरों में दीये नहीं जलाये और न ही आतिशबाजी चलाई। स्थानीय गुरुद्वारा नानकसर में दीपावली पर हर साल मनाये जाने वाले बंदीछोर दिवस को भी सादगी से मनाया गया। इस मौके पर गुरुद्वारा में बाबा गुरुनाम सिंह ने विशेष अरदास की। दीपावली पर गुरुद्वारा में कोई सजावट नहीं की गई। स्थानीय निवासी निशान सिंह ने बताया कि उन लोगों ने श्रीगुरुग्रंथ साहिब के अपमान के शोक में काली दिवाली मनाई।
पलियाकलां। पंजाब के जिला भठिंडा के ग्राम बरगाड़ी में गुरुग्रंथ साहिब के अपमान के विरोध में सिख संगत ने काली दीपावली के रूप में मनाया। इसमें सिख संगत  न तो आतिशबाजी की और न ही रोशनी की। इसके साथ ही उन्होंने घरों में काली पट्टियां व काले झंडे लगाकर रोष जताया। उधर, पतेड़ा के शहीद सिंह गुरुद्वारे से संगत के तमाम लोगों ने बाइक रैली निकाली जो खजुरिया गुरुद्वारे तक गई।
विज्ञापन

बीते एक माह पूर्व पंजाब के जिला भठिंडा के ग्राम बरगाड़ी में श्री गुरू ग्रंथ साहिब का अराजक तत्वों द्वारा अपमान किया गया था। इसको लेकर शहर में मौन जुलूस निकालकर धरना  भी दिया था तथा दोषियों को फांसी की सजा दिलाए जाने की मांग की थी। यहां फैसला किया गया था कि इस बार वह काली दीपावली मनाएंगे । जिसके बाद शहर सहित आसपास ग्रामों की सिख संगत ने दीपावली को काली दीपावली के रूप में मनाया। जिसमें उन्होंने घरों में काले झंडे व काली पट्टियां लगाईं साथ ही आतिशबाजी व रोशनी न करके  घटना का रोष जताया। पतेड़ा के शहीद सिंह गुरुद्वारे से संगत के तमाम लोगों ने बाइक रैली निकाली जो खजुरिया गुरुद्वारे तक गई और सभी ने काली दस्तार बांध कर विरोध जताया। साथ उन्होंने रास्ते भर संगत के लोगों को काली दीपावली मनाने का संदेश दिया।इसमें सुरेंद्र सिंह, सुखविंदर सिंह, विक्रमजीत सिंह, मंजीत सिंह आदि तमाम संगत के लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मझगईं। इलाके में भी सिख संगत ने काली दीपावली मनाई। उन्होंने काली पटटियां बांधी और काले झंडे लगाए। रोशनी भी नहीं की गई।
संपूर्णानगर। इलाके में भी सिख संगत ने काली दीपावली मनाई। उन्होंने घरों में काले झंडे लगाए और काली पट्टियां बांधी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed