{"_id":"3e4fa74defed42c73ed071a1e124f50d","slug":"signature-s-form-acepted-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीईओ के हस्ताक्षरयुक्त फार्म पर ही मिलेगी छुट्टी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीईओ के हस्ताक्षरयुक्त फार्म पर ही मिलेगी छुट्टी
लखीमपुर खीरी
Updated Mon, 29 Dec 2014 05:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेसिक शिक्षा विभाग में अब अवकाश प्रार्थनापत्र लिखकर रख देने और विद्यालय से अनुपस्थित रहने का शिक्षकों का खेल नहीं चलेगा। इसके लिए बीएसए ने निर्देश जारी किए हैं। अब आकस्मिक अवकाश खंड शिक्षा अधिकारियों के हस्ताक्षरयुक्त फार्म पर ही मिल सकेगा।
बीएसए डॉ.ओपी राय ने बताया कि निरीक्षण के दौरान इस तरह के मामले अक्सर सामने आते हैं कि विद्यालय में शिक्षक मिलते ही नहीं थे। शिक्षक का एक प्रार्थनापत्र रजिस्टर में मिलता हैं। शिक्षक यह भी करते थे कि वापस आने पर वह प्रार्थनापत्र फाड़कर फेंक देते हैं। उन्होंने बताया कि वर्ष में शिक्षकों को 14 आकस्मिक अवकाश मिलते हैं। इसके लिए अब नई व्यवस्था शुरू की गई है। अब सभी शिक्षकों को बीईओ के हस्ताक्षर युक्त 14 फार्म दिए जाएंगे। इन फार्मों पर क्रम संख्या होगी। अब शिक्षकों को जब भी अवकाश लेना होगा इसमें एक फार्म पर छुट्टी की तारीख लिखकर विद्यालय में रखना होगा। फार्म की फोटो कापी मान्य नहीं होगी। निरीक्षण के दौरान यदि इस तरह का बीईओ से हस्ताक्षरयुक्त फार्म मिलता है तो शिक्षक का अवकाश माना जाएगा अन्यथा की स्थिति में उसे अनुपस्थित माना जाएगा। बीएसए ने बताया इस तरह के फार्म छपवा लिए गए हैं तथा सभी बीईओ को निर्देश दिए गए हैं कि सभी शिक्षकों को हस्ताक्षरयुक्त फार्म उपलब्ध कराकर जनवरी में यह व्यवस्था लागू करा दें।