{"_id":"616093428ebc3e05ce76b957","slug":"shri-ram-s-birth-leela-was-staged-in-ramlila-lakhimpur-news-bly462214645","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामलीला में श्रीराम जन्म लीला का मंचन हुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामलीला में श्रीराम जन्म लीला का मंचन हुआ
विज्ञापन
श्रीराम लीला का मंचन करते कलाकार।
फेसबुक पर किया जा रहा रामलीला का लाइव प्रसारण
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। शहर में आयोजित रामलीला में शुक्रवार को श्रीराम जन्म की लीला का मंचन किया गया।
अबकी बार यहां रामलीला मेला मैदान में न होकर मथुरा भवन में आयोजित की जा रही है। यहां की रामलीला का फेसबुक पर लाइव प्रसारण किया जा रहा है। शुक्रवार को हुई रामलीला में अयोध्या के राजा दशरथ ने गुरू वशिष्ठ से पुत्रेष्टि यज्ञ कराया। इस यज्ञ के बाद राजा दशरथ के घर श्रीराम, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न चारो भाइयों का जन्म हुआ। इससे अयोध्या के नर-नारी खुशी से झूम उठे। श्रीराम जन्म होते ही रामलीला स्थल प्रकटे कृपाला दीन दयाला ...चौपाइयों के गायन से गूंज उठा। इससे पहले बृहस्पतिवार रात हिरण्याक्ष और हिरण्याकश्यप वध की लीला का मंचन किया गया। यहां के मथुरा भवन में इन दिनों रामलीला और रात में अन्य धार्मिक प्रसंगों का मंचन किया जा रहा है।