फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Shri Laxmi Narayan Tournament ends in controversy, Khanna Tigers winners

Lakhimpur Kheri News: श्री लक्ष्मी नारायण टूर्नामेंट का विवादित अंत, खन्ना टाइगर्स विजेता

Sun, 29 Jun 2025 12:38 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sun, 29 Jun 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
Shri Laxmi Narayan Tournament ends in controversy, Khanna Tigers winners
ट्रॉफी के साथ खन्ना टाइगर्स टीम। संवाद
बिजुआ। बेलवा मलूकापुर में हो रहे श्री लक्ष्मी नारायण नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच विवादास्पद रहा। इसमें गेंद में छेड़छाड़ और गलत अंपायरिंग का आरोप लगाकर पारुल वाॅरिर्यस ने मैदान छोड़ दिया। इसके बाद खन्ना टाइगर्स को विजेता घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन

यहां टॉस जीतकर खन्ना टाइगर्स ने पहले गेंदबाजी चुनी। उनके गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पारुल वॉरियर्स को 67 रनों पर समेट दिया। लक्ष्य का पीछा करते हुए खन्ना टाइगर्स ने चार ओवर में बिना विकेट खोए 38 रन बनाए। 7.3 ओवर में स्कोर 53 रन था, जबकि तीन विकेट गिरे थे। जीत के लिए 15 रन की जरूरत थी। इसी दौरान मैदान पर एक पिन मिलने के बाद पारुल वॉरियर्स ने गेंद में छेड़छाड़ का आरोप लगाया।
विज्ञापन

टीम के मालिक पारुल राज ने नया फाइनल कराने की मांग की। पारुल वाॅरियर्स ने मैच का बहिष्कार कर दिया। इसके बाद कमेटी ने खन्ना टाइगर्स को विजेता घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन विकेट लेने वाले कीरत को मैन ऑफ द मैच चुना गया। मास्टर ब्लास्टर 11 के शिबू को बेस्ट बल्लेबाज और मास्टर ब्लास्टर के बिस्सू को बेस्ट गेंदबाज का पुरस्कार मिला। पवन बुमराह मैन ऑफ द सीरीज बने।
सतीश मिश्र व रामलखन राज की तरफ से पवन को गिफ्ट देकर सम्मानित किया गया। दोनों टीम मालिकों के बीच व्यावसायिक प्रतिद्वंद्विता और कुछ अंपायरिंग निर्णयों से माहौल तनावपूर्ण रहा। पारुल राज ने आयोजन समिति की सराहना की।

आयोजक आशीष अवस्थी, धीरेंद्र सिंह और अखिलेश चौरसिया ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में आलोक मिश्र, दिनेश गुप्ता, पंकज वाजपेई, अपूर्व शुक्ल, सौरभ अवस्थी, अवधेश मिश्र, कमेटी अध्यक्ष मुकेश राज समेत हजारों दर्शक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed