{"_id":"68debe0f95d361afc1054133","slug":"show-talent-in-volleyball-competition-will-get-prizes-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1004-157301-2025-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: वॉलीबॉल प्रतियोगिता में दिखाई प्रतिभा, मिलेेंगे पुरस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: वॉलीबॉल प्रतियोगिता में दिखाई प्रतिभा, मिलेेंगे पुरस्कार
Thu, 02 Oct 2025 11:31 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Thu, 02 Oct 2025 11:31 PM IST
विज्ञापन
दुधवा पर्यटन परिसर में वॉलीबाॅल में भाग लेते पार्ककर्मी। स्रोत : डीटीआर
पलियाकलां। दुधवा नेशनल पार्क में वन्य प्राणी सप्ताह का दो अक्तूबर को गांधी व शास्त्री जयंती मनाने के बाद आगाज कर दिया गया। पहले दिन पार्क के डिप्टी डायरेक्टर जगदीश आर के निर्देशों के बाद दुधवा की विभिन्न रेंजों में पाॅलिथीन मुक्त अभियान चलाकर स्वच्छता का संदेश दिया। स्कूली बच्चों ने वॉलीबॉल प्रतियोगिता में प्रतिभा दिखाई। विजेताओं को बाद में पुरस्कृत भी किया जाएगा।
दुधवा पर्यटन परिसर में रिव्यूक क्यूब साल्वर, नाकडाउन गेम, पिक एंड प्लेस आदि मनोरंजक व शिक्षाप्रद गतिविधियों का आयोजन किया गया। इसमें दि इंडियन एकेडमी, पेंसिलवेनिया स्कूल, विवेकानंद एकेडमी भीरा, लाॅ माटिनियर काॅलेज के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग गया। छात्र-छात्राओं ने अपने-अपने स्तर से बेहतरीन प्रदर्शन किया।
दूसरी तरफ अधिकारी/कर्मचारियों के वाॅलीबाॅल मैच का आयोजन किया गया, जिसमें दुधवा पार्क के अधिकारियों व कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सभी प्रतियोगिताओं के नतीजे व विजेताओं के नामों की घोषणा समापन व पुरस्कार वितरण के दिन की जाएगी। डीडी जगदीश आर ने गैंडों के बारे में बच्चों को भी जानकारियां दीं। इस दौरान दुधवा वार्डन महावीर सिंह, बेलरायां वार्डन दीपक कुमार पांडेय समेत अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।