फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Show of hope for removal of BCPM

Lakhimpur Kheri News: बीसीपीएम को हटाने के लिए आशाओं का प्रदर्शन

Thu, 24 Jul 2025 11:26 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Thu, 24 Jul 2025 11:26 PM IST
विज्ञापन
Show of hope for removal of BCPM
सीएचसी अधीक्षक डॉ. सुभाष वर्मा को ज्ञापन देतीं आशा कार्यकर्ता। संवाद
बिजुआ। ब्लॉक की आशा कार्यकर्ताओं ने सीएचसी के बाहर प्रदर्शन कर ब्लॉक कम्यूनिटी प्रोसेसिंग मैनेजर (बीसीपीएम) राममोहन अवस्थी को हटाने की मांग की। इस संबंध में उन्होंने अधीक्षक को ज्ञापन भी सौंपा।
विज्ञापन

आशाओं ने आरोप लगाया कि मार्च से उन्हें मानदेय नहीं मिला है। बीसीपीएम उनसे अभद्र व्यवहार करते हैं। हर वाउचर पर 200 रुपये और 4500 रुपये में से 1000 रुपये की मांग करते हैं। साथ ही निजी अस्पताल में प्रसव कराने पर मिली धनराशि से आधा हिस्सा भी मांगते हैं।
विज्ञापन

इस मामले में सीएचसी अधीक्षक ने 11 जुलाई को बीसीपीएम और आशा कार्यकर्ताओं की एक बैठक बुलाई थी। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर दोबारा ऐसी शिकायत आई तो कार्रवाई की जाएगी। 24 जुलाई को आशा कार्यकर्ताओं ने दोबारा एक ज्ञापन सीएचसी अधीक्षक को दिया। सीएचसी अधीक्षक डॉ. सुभाष वर्मा ने कहा कि आरोपों की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed