फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Show cause notice issued to MOIC of laggard blocks in first and second dose

फर्स्ट व सेकंड डोज में फिसड्डी ब्लॉकों के एमओआईसी को कारण बताओ नोटिस जारी

Tue, 04 Jan 2022 12:33 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jan 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
Show cause notice issued to MOIC of laggard blocks in first and second dose
लखीमपुर खीरी। डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने सोमवार को कलक्ट्रेट में अफसरों संग निराश्रित बेसहारा गोवंश के संरक्षण, भरण पोषण एवं अस्थायी गोवंश की स्थापना, कोविड-19 वैरिएंट ओमिक्रॉन के प्रभावी नियंत्रण एवं जागरूकता की तैयारियों पर समीक्षा की। डीएम ने सीएमओ को निर्देश दिए कि वैक्सीनेशन में प्रथम डोज व द्वितीय डोज में तीन सबसे फिसड्डी ब्लॉक के एमओआईसी को उनके स्तर से कारण बताओ नोटिस जारी की जाए।
विज्ञापन

डीएम ने सभी बीडीओ को निर्देश दिए कि 10 जनवरी तक गोवंश संरक्षण विशेष अभियान चलाएं। इस अवधि में प्रत्येक ग्राम पंचायत से कम से कम 10 गोवंश का संरक्षण ‘मुख्यमंत्री सहभागिता योजना’ के जरिये कराया जाए। प्रत्येक आश्रय स्थल से दो कुपोषित परिवारों को गोवंश प्रदान किए जाएं। वहीं जो ग्रामसभा निराश्रित गोवंश से मुक्त होगी, उसे प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा। साथ ही ग्राम सभा में पशुपालन विभाग से क्रियान्वित विभिन्न योजनाओं निशुल्क कृतिम गर्भाधान, पशुधन बीमा, टीकाकरण, चारा विकास, बैकयार्ड कुक्कुट विकास पशु चिकित्सा शिविरों से आच्छादित किया जाएगा। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रत्येक गो आश्रय स्थल में ठंड के मद्देनजर सभी मुकम्मल व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाए।
विज्ञापन

डीएम ने निर्देश दिए कि सभी बीडीओ अपने एसडीएम से समन्वय कर आवंटित बूथों का स्थलीय निरीक्षण कर मुकम्मल व्यवस्थाओं की पड़ताल सुनिश्चित कर लें। उन्होंने चुनाव की तैयारियों की समीक्षा कर निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि चुनाव संबंधी शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण किया जाए। संवेदनशील घटनाओं पर तुरंत प्रभावी कार्यवाही की जाए। उन्होंने कोविड-19 प्रोटोकॉल के दृष्टिगत चुनाव ड्यूटी में लगाए जाने वाले पुलिस, पीएसी, होमगार्ड तथा चुनाव ड्यूटी में लगने वाले सभी कार्मिकों का शत-प्रतिशत डबल डोज वैक्सीनेशन पूर्ण कराने के निर्देश दिए। बैठक में सीडीओ अनिल सिंह, सीएमओ डॉ. शैलेंद्र भटनागर, एडीएम संजय सिंह, पशुपालन विभाग के नोडल अधिकारी डॉ. जगदीश सिंह, डिप्टी कलेक्टर अनुराग सिंह, रेनू, विनीत उपाध्याय, सीवीओ डॉ. अजीत सिंह सहित सभी बीडीओ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने एसडीएम व ईओ से किया वर्चुअल संवाद
डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये सभी एसडीएम एवं नगरीय निकाय के अधिशासी अधिकारियों से संवाद किया। वर्चुअल बैठक में डीएम महेंद्र बहादुर सिंह, सीडीओ अनिल सिंह व एडीएम संजय सिंह ने निराश्रित बेसहारा गोवंश के संरक्षण, भरण पोषण एवं अस्थाई गोवंश की स्थापना, कोविड-19 वैरिएंट ओमिक्रॉन के प्रभावी नियंत्रण एवं जागरूकता व विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 की तैयारियों पर विस्तृत समीक्षा की और संबंधित को जरूरी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी अफसर शहरी क्षेत्रों में फोकस करके निराश्रित गोवंश का संरक्षण कराएं। वही नगरीय व ग्रामीण क्षेत्रों के आश्रय स्थलों में ठंड के मद्देनजर सभी मुकम्मल व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed