फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Shortage of government teachers...Private teachers are teaching children

Lakhimpur Kheri News: सरकारी अध्यापकों की कमी... प्राइवेट शिक्षक पढ़ा रहे बच्चों को

Fri, 28 Jun 2024 03:32 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jun 2024 03:32 AM IST
विज्ञापन
Shortage of government teachers...Private teachers are teaching children
राजकीय इंटर कालेज धौरहरा-संवाद
लखीमपुर खीरी। सरकारी इंटर कॉलेजों की दशा सुधारने के दावे हकीकत से काफी दूर हैं। कॉलेजों में शिक्षकों की कमी के साथ ही कई अन्य समस्याएं भी हैं। धौरहरा के राजकीय इंटर कॉलेज में विषयवार शिक्षकों का टोटा है, जबकि कंप्यूटर व विज्ञान लैब का भी बुरा हाल है।
विज्ञापन

राजकीय इंटर कॉलेज धौरहरा में कक्षा 6 से 12 तक 983 छात्र पंजीकृत हैं। इन छात्रों को शिक्षा देने की जिम्मेदारी इंचार्ज प्रधानाचार्य सहित चार शिक्षकों के कंधे पर है। कॉलेज में नौ सहायक और आठ प्रवक्ता शिक्षकों के पद रिक्त हैं। विषयवार शिक्षकों की बात करें तो हिंदी, सामाजिक विज्ञान, फिजिक्स, बायोलॉजी, गणित और शारीरिक शिक्षा के शिक्षकों का टोटा है।
विज्ञापन

कंप्यूटर लैब बनाई जा रही है। विज्ञान लैब का जिम्मा शिक्षक जितेंद्र कुमार के कंधों पर है। इंचार्ज प्रधानाचार्य रजनीश वर्मा कॉलेज की व्यवस्था के साथ कक्षाओं में जाकर शिक्षण कार्य भी करते हैं। इंचार्ज प्रधानाचार्य ने बताया कि विषयवार कुल 17 शिक्षकों के पद रिक्त हैं। पढ़ाई कराने के लिए सात प्राइवेट शिक्षक रखे गए हैं, जो बच्चों को शिक्षा दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभिभावक संघ देता है सात प्राइवेट शिक्षकों का मानदेय
धौरहरा के राजकीय इंटर कॉलेज में पंजीकृत छात्रों की शिक्षण व्यवस्था को सुचारु रखने के लिए अभिभावक संघ के ओर से सात प्राइवेट शिक्षक मानदेय पर रखे गए हैं। इन शिक्षकों का मानदेय अभिभावकों से शुल्क लेकर दिया जाता है।

फर्नीचर की कमी से टाट-पट्टी पर बैठते हैं छात्र
राजकीय इंटर कॉलेज में जहां शिक्षकों का टोटा है, वहीं छात्रों के बैठने के लिए फर्नीचर की भी कमी है। इसके चलते छात्र टाट-पट्टी पर बैठकर पढ़ाई करने को मजबूर हैं। हालांकि कॉलेज में पेयजल के इंतजाम दुरुस्त हैं। पेयजल के लिए सबमर्सिबल पंप लगा है। दो हैंडपंप भी हैं। छात्रों को स्वच्छ और ठंडा मिले, इसके लिए वाटर कूलर व आरओ भी लगा है।

------------------------------------
स्थानांतरण प्रक्रिया चल रही है। शिक्षकों की कमी पूरी होने की उम्मीद है। फर्नीचर की डिमांड पिछले साल भी गई थी, इस बार भी गई है। कमी को जल्द ही दूर किया जाएगा।


डॉ. महेंद्र प्रताप सिंह, डीआईओएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed