{"_id":"43705248bfd63da38a03efb0fc390c20","slug":"short-circuit-soldier-house-fire-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" शार्ट सर्किट से सिपाही के घर में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शार्ट सर्किट से सिपाही के घर में लगी आग
लखीमपुर खीरी
Updated Fri, 15 Jan 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस लाइंस कॉलोनी के ब्लाक नंबर एक के क्वार्टर नंबर एक में रहने वाले सिपाही के घर बुधवार की रात को शार्ट सर्किट होने से आग लग गई, जिससे कमरे में रखा सारा सामान जलकर नष्ट हो गया। इसी कमरे में सो रहे परिवार वाले धुआं भरने पर जागे और भागकर खुद की जान बचाई।
ब्लाक नंबर एक के क्वार्टर नंबर एक में रहने वाले सिपाही मन्नर प्रसाद इस समय डीएम की सुरक्षा में तैनात हैैं। बुधवार की रात को खाना खाने के बाद सभी लोग कमरे में सोए हुए थे। रात में बिजली तार में हुए शार्ट सर्किट से कमरे में धुआं भरने लगा, तो परिवार वालों की नींद खुली। तारों में स्पार्किंग होता देख सभी लोग कमरे से बाहर भागे। मामला बिजली से आग लगने का होने के चलते जल्द आग बुझाने के प्रयास भी नहीं किए जा सके। इससे कमरे में रखी फ्रिज, टीवी, कपड़े, 25 हजार की नकदी आदि सामान जल गया। बिजली लाइन काटने के बाद आग पर काबू पाया गया।