फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Shook hands, hugged and said inner Say

हाथ मिलाया, गले लगाया और बोले मन की कहो

Tue, 27 Sep 2016 12:08 AM IST
लखीमपुर खीरी।
लखीमपुर खीरी। Updated Tue, 27 Sep 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
Shook hands, hugged and said inner Say
rahul - फोटो : amar ujala
ओयल में किसानों से रूबरू हुए राहुल गांधी, भाषण कम, बातचीत ज्यादा
विज्ञापन

कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी जिले में पहली बार किसानों से सीधे रूबरू हुए। किसानों से हाथ मिलाया, गले लगाया और उनके मन की बात सुनी और भरोसा दिलाया। राहुल ने किसानों से सवाल पूछकर उनसे आत्मीयता दिखाई और बातचीत के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कई बार तंज कसे। 
ओयल के वाईडी कॉलेज मैदान पर आयोजित खाट पर चर्चा कार्यक्रम में राहुल गांधी के पहुंचने पर एक किसान ने पगड़ी पहनाई और गन्ने के पौधे भेंट किए। इसके बाद पूर्व सांसद जफर अली नकवी ने स्वागत किया। फिर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी सीधे किसानों से रूबरू हुए। उन्होंने कहा कि वह रोज ऐसी एक चर्चा किसानों के साथ खाट पर करते हैं। वह देवरिया से दिल्ली तक की यात्रा पर निकले हैं और यह यात्रा देश के किसानों की मदद करने की यात्रा है। सबसे पहले पलिया के किसान सुरेन्द्र सिंह ने राहुल गांधी को चार समस्याएं बताईं, जिसमें सीलिंग में निकली भूमि के कारण वन विभाग द्वारा परेशान किए जाने, सिंचाई की समस्या होने, गन्ना भुगतान और पलिया को जिला बनाने की बात कही। इस पर राहुल गांधी ने कहा कि वह पूरे मामले का अध्ययन कराएंगे और उनकी समस्या का समाधान होगा। इसके बाद गोला के किसान बैजनाथ अग्निहोत्री ने भी गन्ना भुगतान का मुद्दा उठाया, जिस पर राहुल गांधी ने सवाल किया मोदी ने कहा है कि पूरा पेमेन्ट हो गया है? फिर उन्होंने उनके परिवार के बारे में पूछा और सवाल किया कि क्या कृषि बीमा का लाभ मिला? नहीं कहने पर राहुल ने कहा कि क्या साइकिल खा गई? फिर खुद ही जवाब दिया कि साइकिल का मेंटीनेन्स तो चाहिए होता है। 
विज्ञापन


और मोदी सरकार को जमकर घेरा
राहुल गांधी ने कहा कि मोदी जी आपने जो वादा चुनाव के समय किया, उसे निभाना पड़ेगा। चुनाव में वादा किया था कि किसान जितना पैसा खेत में डालता है, उससे पांच गुना बढ़ाकर दिलाऊंगा, वह दिलाना पड़ेेगा। फिर उन्होंने कहा कि मैं खोखले वादे लेकर नहीं आया हूं। मेरे शब्दों का मतलब होना चाहिए। हमने मनरेगा का वादा किया, जिसे तत्काल दिया, भोजन का अधिकार दिया, आरटीआई लागू किया, भट्ठा परसोल की लड़ाई लड़ी और किसानों की जमीन नहीं जाने दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर में हुआ राहुल का स्वागत, गेस्ट हाउस में विश्राम
ओयल की खाट सभा के बाद शहर पहुंचे राहुल गांधी का एलआरपी गेस्ट हाउस के पास जोरदार स्वागत किया गया। इसके बाद वह एलआरपी गेस्ट पहुंच गए और रात्रि विश्राम किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed