फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Shivneel Striker and Amirkhapurwa's impressive win

Lakhimpur Kheri News: शिवनील स्ट्राइकर और अमीरखापुरवा की शानदार जीत

Wed, 24 Jun 2026 11:27 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Wed, 24 Jun 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
Shivneel Striker and Amirkhapurwa's impressive win
तिकुनिया। महाराजा अग्रसेन खेल मैदान पर चल रही तिकुनिया प्रीमियर लीग नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता में मंगलवार रात खेले गए दो रोमांचक मुकाबलों में शिवनील स्ट्राइकर और अमीरखापुरवा की टीमों ने जीत दर्ज कर अगले दौर की ओर कदम बढ़ाया।
विज्ञापन

पहले मुकाबले में शिवनील स्ट्राइकर का सामना तिकुनिया वॉरियर्स से हुआ। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी तिकुनिया वॉरियर्स की टीम, शिवनील स्ट्राइकर के गेंदबाजों के सामने पूरी तरह संघर्ष करती नजर आई।
विज्ञापन

टीम का कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू सका और टीम मात्र 31 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। शिवनील स्ट्राइकर की ओर से सीटू चार विकेट और सरगम ने शानदार गेंदबाजी करते हुए तीन विकेट हासिल किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी शिवनील स्ट्राइकर की टीम ने संयमित खेल का प्रदर्शन करते हुए मात्र एक विकेट के नुकसान पर 37 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया।
दूसरे मुकाबले में निघासन और अमीरखापुरवा की टीमें आमने-सामने रहीं। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निघासन की टीम निर्धारित ओवरों में 50 रन का स्कोर ही खड़ा कर सकी। टीम की ओर से विश्वास ने सर्वाधिक 19 रन बनाए। अमीरखापुरवा की तरफ से साद ने शानदार गेंदबाजी करते हुए दो महत्वपूर्ण विकेट झटके।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी अमीरखापुरवा की टीम ने संतुलित बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए चार विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया और मुकाबला जीत लिया। शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए साद को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed