फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Shikshamitra's husband shot dead after slitting his throat

शिक्षामित्र के पति की गला रेतने के बाद गोली मारकर हत्या

Sun, 26 Dec 2021 01:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 26 Dec 2021 01:03 AM IST
विज्ञापन
Shikshamitra's husband shot dead after slitting his throat
शिवकुमार। फाइल फोटो - फोटो : LAKHIMPUR
निघासन। कोतवाली क्षेत्र के गांव पचपेड़ा में शुक्रवार देर रात शिक्षामित्र के पति शिवकुमार (45) को हमलावरों ने गला रेतने के बाद गोली मारकर हत्या कर दी। बताते हैं कि हमलावर शिवकुमार को घर से उठाकर कुछ दूरी पर ले गए और पहले गला रेता फिर बाद में गोली मार दी। घटना का खुलासा तब हुआ जब आधी रात में नींद खुलने पर परिजन ने शिवकुमार को घर में नहीं पाया। इधर, सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन के बाद मृतक के पिता की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव धरमापुर के मजरा पचपेडा निवासी शिक्षामित्र मिथलेश कुमारी ने बताया कि उनका एक बेटा आलोक लखनऊ और दूसरा शिवांशु लखीमपुर में पढ़ाई करते हैं। बेटी शारवी और पति शिवकुमार घर पर ही रहते हैं। शुक्रवार रात करीब 11 बजे तक वह पति के साथ बात कर रही थीं। इसके बाद वह सो गई। 12.30 बजे वह जगी तो देखा कि पति चारपाई पर नहीं थे। इसके बाद परिवार के लोग टार्च आदि लेकर तलाश में निकले। घर के बाहर कुछ दूरी पर लगी ईंटों के पास शिवकुमार का शव खून में लथपथ पड़ा मिला। उनके सीने पर गोली लगी थी और गर्दन पर चाकू के वार के कई निशान थे। टूटा हुआ चाकू शव के पास पड़ा था। इसी बीच सूचना पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक रामलखन पटेल ने छानबीन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने मौके से बरामद चाकू को कब्जे में लिया। उधर, मृतक के पिता प्यारेलाल ने किसी भी रंजिश से इनकार करते हुए अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। प्यारे लाल ने बताया कि पिरथीपुरवा चौराहे पर मृतक शिवकुमार का एक प्लॉट पर करीब आठ सालों से विवाद चल रहा था। प्लॉट का मामला भी कोर्ट में विचाराधीन है। इधर, सूचना पर पूर्व विधायक आरएस कुशवाहा और धनीराम मौर्य ने मौके पर पहुंचकर परिवार वालों को सांत्वना दी।
विज्ञापन

आधी रात आखिर किसने की हत्या
शिवकुमार की हत्या का मामला पुलिस के लिए चुनौती बन गई है। पुलिस ने कई बिंदुओं पर जांच शुरू की है। शिवकुमार करीब 60 बीघा भूमि पर अपना गुजर-बसर कर रहा था। अपने दोनों बेटों को पढ़ा लिखाकर बड़ा अधिकारी बनाना चाहता था। अधिक सीधा-साधा होने के कारण उसकी किसी से रंजिश नहीं थी। हालांकि पुलिस शिवकुमार के करीबियों समेत कई लोगों से पूछताछ कर रही है, लेकिन अभी तक कुछ पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक के पिता ने अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। जांच से पता चला है कि मृतक सीधा-साधा है। उसकी किसी से कोई रंजिश नहीं थी। मामले की जांच की जा रही है।
- एसके जायसवाल, सीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed