{"_id":"9c7bd5fa1f8812fb14482af14efe2b74","slug":"shashank-yadav-got-the-mlc-ticket-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखीमपुर से शशांक यादव को मिला एमएलसी पद का टिकट ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखीमपुर से शशांक यादव को मिला एमएलसी पद का टिकट
लखीमपुर खीरी।
Updated Tue, 02 Feb 2016 06:39 PM IST
विज्ञापन
पूर्व जिलाध्यक्ष शशांक यादव पिछले दो दशक से सपा से जुड़े हुए हैं। वर्ष 1990 में जनता दल के नगर अध्यक्ष बने, जबकि 1993 में वह सपा के जिला प्रवक्ता बनाए गए। प्रवक्ता पद के साथ ही 1995 में शशांक यादव को सपा का नगर अध्यक्ष बनाया गया। इसी वर्ष उन्हें जिला अधिवक्ता संघ का सचिव चुना गया। वर्ष 2004 में शशांक यादव को सपा का जिलाध्यक्ष बनाया गया। इस पद पर वह वर्ष 2014 तक लगातार पांच बार पार्टी के जिलाध्यक्ष रहे। 2014 में ही उन्हें सपा की राज्य कार्यकारिणी का सदस्य बनाया गया। इसके अलावा शशांक यादव कई प्रमुख अखबारों में पत्रकार भी रहे हैं। यहां एमएलसी पद के लिए युवा कल्याण परिषद के उपाध्यक्ष आरए उस्मानी, उनके भाई जेड ए उस्मानी, पूर्व मंत्री यशपाल चौधरी, पूर्व एमएलसी कुंवर धीरेंद्र बहादुर सिंह, राज्य महिला आयोग की पूर्व सदस्य डॉ बेनजीर उमर सहित 16 दावेदार थे लेकिन सपा ने शशांक यादव को पार्टी का अधिकृत प्रत्याशी बनाया है।
सीतापुर से आनंद भदौरिया एमएलसी पद के उम्मीदवार
सपा ने सीतापुर जिले के महोली क्षेत्र के रहने वाले आनंद भदौरिया को सीतापुर से एमएलसी पद के लिए पार्टी का अधिकृत उम्मीदवार घोषित किया है। बता दें कि आनंद भदौरिया वर्ष 1998 में सपा से जुड़े। इसके बाद उन्हें वर्ष 2005 में लोहिया वाहिनी का प्रदेशाध्यक्ष और फिर उसके बाद वर्ष 2011 में संगठन का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया। आनंद भदौरिया ने वर्ष 2014 में धौरहरा सीट से लोकसभा का चुनाव लड़ा और उन्हें दो लाख से ज्यादा वोट मिले थे। मौजूदा समय में वह राज्य कार्यकारिणी के सदस्य हैं। हाल ही में संपन्न हुए जिला पंचायत के चुनाव में पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी का विरोध करने के आरोप में उन्हें सपा से निष्कासित कर दिया गया था, लेकिन कुछ ही दिनों बाद आनंद भदौरिया की पार्टी में वापसी हो गई।
ये जनप्रतिनिधि देंगे वोट
सांसद, विधायक, जिला पंचायत सदस्य, नगर पालिका सदस्य, ग्राम प्रधान और क्षेत्र पंचायत सदस्य।