{"_id":"57727f2a4f1c1ba32c79b09c","slug":"sharda-danger-up-to-27-cm","type":"story","status":"publish","title_hn":"शारदा खतरे के निशान से 27 सेमी ऊपर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शारदा खतरे के निशान से 27 सेमी ऊपर
अमर उजाला ब्यूरो पलियाकलां।
Updated Tue, 28 Jun 2016 11:23 PM IST
विज्ञापन
river
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
उफान से इमलिया के रास्ते पर बाढ़ का पानी
शारदा नदी एक बार फिर उफान पर है। रविवार को शारदा नदी का जलस्तर खतरे के निशान से 38 सेमी ऊपर था। सोमवार को जलस्तर में भारी गिरावट आई और शारदा नदी का जलस्तर खतरे के निशान से मात्र आठ सेमी ऊपर रह गया। मंगलवार को एक बार फिर शारदा उफान पर आ गई और उसका जलस्तर खतरे के निशान से 27 सेमी ऊपर पहुंच गया। जलस्तर बढ़ने से इमलिया फार्म रास्ते में करीब डेढ़ फुट पानी चलने लगा है और इस इलाके के खेतीहर इलाके में भी पानी घुस गया है।
शारदा हर साल बाढ़ का कहर बरपाती है। लगातार दो दिन हुई वर्षा से रविवार को शारदा नदी का जलस्तर खतरे के निशान 153.620 सेे 38 सेमी ऊपर पहुंच गया। सोमवार को जलस्तर में गिरावट आई और शारदा खतरे के निशान से आठ सेमी ऊपर रह गई। मंगलवार को फिर शारदा नदी का जलस्तर बढ़ने लगा। दोपहर एक बजे शारदा खतरे के निशान 153.620 सेमी से 27 सेमी ऊपर पहुंच गई। शारदा नदी का जलस्तर बढ़ने से इमलिया फार्म के रास्ते पर एक से डेढ़ फुट पानी बहने लगा है और इसके खेतीहर इलाके में भी पानी भर गया है। इस कारण अन्य गांवों के लोगों में भी खौफ है। एसडीएम शादाब असलम ने इलाकों का दौरा किया और हालात जाने। उन्होंने बताया कि कर्मियों को अलर्ट कर दिया गया है और नावों की व्यवस्था भी की गई है।