फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Server back up after five days yet no fertilizer at many societies in Lakhimpur Kheri

Lakhimpur Kheri: पांच दिन बाद चला सर्वर, फिर भी कई समितियों पर खाद नहीं, किसान परेशान

Mon, 20 Jul 2026 09:19 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: Mukesh Kumar Updated Mon, 20 Jul 2026 09:19 PM IST
सार

लखीमपुर खीरी जिले में पांच दिन सोमवार को सर्वर चला तो सहकारी समितियों पर खाद लेने के लिए किसानों की भीड़ उमड़ पड़ी। कई समितियों पर खाद उपलब्ध न होने की बात कही गई, जिससे किसानों को मायूस होकर लौटना पड़ा। 

विज्ञापन
Server back up after five days yet no fertilizer at many societies in Lakhimpur Kheri
समिति पर खाद लेने के लिए जुटे किसान - फोटो : संवाद

विस्तार

लखीमपुर खीरी जिले में करीब पांच दिन तक सर्वर ठप रहने के बाद सोमवार को सहकारी समितियों पर यूरिया वितरण शुरू हुआ, लेकिन कई क्षेत्रों में किसानों की मुश्किलें कम नहीं हुईं। कहीं खाद का स्टॉक सीमित है तो कहीं शून्य है। ऐसे में काफी किसानों को यूरिया नहीं मिल सकी।

विज्ञापन


जिले में 144 से अधिक समितियां हैं, लेकिन पिछले पांच दिनों से सर्वर खराब होने से वितरण ठप रहा। सोमवार से नए सर्वर से खाद वितरण शुरू हुआ, जिसकी पड़ताल कराई गई। बिजुआ ब्लाक के दाउदपुर, भीरा, मूड़ा सवारान और भदेड़ बी-पैक्स समितियों पर वितरण होता तो नजर आया, लेकिन गोंधिया, पड़रिया तुला, रमुआपुर और बस्तौली समितियों पर वितरण नजर नहीं आया। 
विज्ञापन


पूछने पर पता चला कि पांच दिन बाद सोमवार को खाद पहुंची है। अब मंगलवार को वितरण होगा। जबकि रामनगर, कांपटांडा में स्टॉक शून्य होने से सन्नाटा पसरा रहा। जिम्मेदारों ने बताया कि डिमांड भेजी गई। भानपुर बी-पैक्स पर खाद नहीं है। मितौली तहसील के औरंगाबाद समिति पर भी खाद न होने से किसान परेशान नजर आए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह काफी किसान लाइन में लगने के लिए पहुंचे, लेकिन खाद न होने से मायूस लौट गए। जबकि धौरहरा क्षेत्र के गुदरिया, चकलाखीरपुर, ईसानगर, लौकाही मल्लपुर में भी सोमवार को खाद का वितरण नहीं किया गया। बताया गया कि समितियों पर खाद नहीं है, जबकि कुछ ने कहा कि सर्वर खराब होने से वितरण नहीं हो सका। 

Trending Videos

गांववार किया जाएगा खाद का वितरण 
बेहजम की साधन सहकारी समिति बी-पैक्स अंछनिया में सुबह से किसानों की लंबी कतारें लगी रहीं, लेकिन समिति पर मात्र 300 बोरी यूरिया है। दो ट्रक खाद की डिमांड भेजी है। एडीओ कोऑपरेटिव राम पारस प्रजापति ने कहा कि भीड़ नियंत्रित के लिए गांववार वितरण कराना तय किया गया है। बरबर साधन सहकारी समिति पर अभी यूरिया उपलब्ध नहीं है। 

सचिव राहुल सिंह ने बताया कि डिमांड भेजी है, लेकिन अभी मिली नहीं। वहीं ओयल में सोमवार को मात्र 70 किसानों को खाद बांटी गई। सचिव सचिन ने बताया कि पर्याप्त खाद है। इधर, अधिकारी पर्याप्त खाद होने का दावा कर रहे, लेकिन कई समितियों पर खाद न होने से कालाबाजारी का संदेह बढ़ा रहा तो कुछ ने परिवहन व्यवस्था खराब होने की बात कही।

वितरण के दौरान पारदर्शिता पर सवाल
धौरहरा में बी-पैक्स धौरहरा पर सोमवार से यूरिया वितरण शुरू हुआ, लेकिन कई किसानों ने आरोप लगाया कि टोकन लेने के बावजूद उन्हें खाद नहीं मिल सकी। घंटों इंतजार के बाद खाली हाथ लौटना पड़ा। किसानों का आरोप है कि टोकन व्यवस्था होने के बावजूद वितरण में पारदर्शिता नहीं दिख रही है। समिति सचिव शिवा त्रिवेदी ने बताया कि सर्वर की समस्या के कारण पिछले पांच दिनों से वितरण प्रभावित रहा। अब टोकन के क्रम में उपलब्ध स्टॉक के अनुसार यूरिया दी जा रही है।

खूंटी बुजुर्ग के किसान अखिलेश ने बताया कि इन दिनों खाद की बहुत जरूरत है, लेकिन कहीं भी नहीं मिल पा रही है। औरंगाबाद समिति पर काफी दिनों से खाद नहीं है। जिम्मेदारों को ध्यान चाहिए, ताकि हम किसान परेशान न हो।

औरंगाबाद के किसान अतुल कुमार ने बताया कि अधिकारी बता रहे कि जिले में खाद पर्याप्त है, तो किसानों को क्यो नहीं मिल पा रही है। आखिरकार यह खाद जा कहां रही है। इसकी जांच होनी चाहिए। औरंगाबाद समिति पर खाद को लेकर गड़बड़ी भी हो चुकी है।

एआर कोऑपरेटिव प्रवीण कुमार ने बताया कि सोमवार से नए सर्वर से यूरिया का वितरण शुरू कराया गया। जिले में पर्याप्त खाद है। फिर भी किसी समिति पर खाद का वितरण नहीं हो रहा, तो उसको दिखवाते हैं। किसी की लापरवाही मिली तो कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed