फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Senior DEN angry after seeing bad work at railway station

रेलवे स्टेशन पर खराब काम देख गुस्साईं सीनियर डीईएन

Fri, 24 Dec 2021 12:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 24 Dec 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
Senior DEN angry after seeing bad work at railway station
धरने पर बैठे श्रमिक। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
काम में कमी निकालने पर आक्रोशित मजदूर धरने पर बैठे
विज्ञापन

ठेकेदार के समझाने पर दोबारा काम पर लौटे श्रमिक
मैलानी। एनई रेलवे के जीएम के 24 दिसंबर के दौरे को देखते हुए तैयारियों का जायजा लेने लखनऊ मंडल की सीनियर डीईएन द्वितीय मानसी मित्तल बृहस्पतिवार को मैलानी पहुंचीं। वह स्टेशन पर हुए पुताई के काम में कमी देखकर नाराज हो गईं। उधर, काम सही न होने की बात सुनकर श्रमिक भी आक्रोशित होकर धरने पर बैठ गए। बाद में ठेकेदार के समझाने पर श्रमिक दोबारा काम पर लौटे।
एनई रेलवे के जीएम विनय कुमार त्रिपाठी के 24 दिसंबर के दौरे को देखते हुए तैयारियों का जायजा लेने लखनऊ मंडल की सीनियर डीईएन द्वितीय मानसी मित्तल बृहस्पतिवार को मैलानी पहुंचीं। रेलवे स्टेशन पर हुए पुताई के काम में कमी देखकर वह गुस्सा हो गईं। उन्होंने ठेकेदार पर ठीक ढंग से काम न करवाने की बात कहते हुए दोबारा पुताई करवाने के लिए कहा। इस पर पुताई का काम कर रहे मजदूर आक्रोशित हो गए और रेलवे स्टेशन के बाहर धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन

मजदूरों का कहना था कि वे ठीक ढंग से काम कर रहे हैं। बिल्डिंग पुरानी होने की वजह से रंगाई-पुताई के काम में सफाई नहीं आ रही है। बावजूद इसके जो भी अधिकारी आता है वह मजदूरों पर ढंग से काम न करने का आरोप लगाता है। इससे उन्हें एक ही काम को बार-बार करना पड़ रहा है। मजदूरों का धरना देख सीनियर डीईएन अधीनस्थों के साथ वहां से रेलवे कॉलोनी की तरफ चली गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहायक मंडल इंजीनियर मैैलानी लाल बहादुर ने बताया कि मजदूरों से किसी भी अधिकारी ने कभी कुछ नहीं कहा है। धरने की सूचना पाकर पहुंचे ठेकेदार ने मौके पर पहुंच मजदूरों को दोबारा काम पर भेजा, तब धरना खत्म हुआ। ठेकेदार पर घटिया और लापरवाही से पुताई करवाने का आरोप है।
रेलवे आवासों में हो रही है सिर्फ बाहर से पुताई
मैलानी। ठेकेेदार की लीपापोती का आलम यह है कि वह रेलवे आवासों में सिर्फ बाहर चूने से ही रंगाई-पुताई करवा रहा है। आवासों के अंदर पुताई नहीं करवाई जा रही है, जबकि आवासों के अंदर और बाहर चूने के बजाए समोसम की पुताई होनी चाहिए थी। इसे कोई स्थानीय अधिकारी भी नहीं देख रहा है। सीनियर डीईएन मानसी मित्तल ने कुछ क्वार्टरों के दरवाजे खुलवाकर देखा तो पता चला कि अंदर भी पुताई नहीं करवाई गई है। यह देख उन्होंने दूसरे ठेकेदार से रेेलवे स्टेशन के आसपास स्थित आवासों में बेहतर ढंग से रंगाई पुताई कर आवासों को बेहतर लुक देने को कहा है।

एनई रेलवे के जीएम का दौरा टला
मैलानी। एनई रेलवे के महाप्रबंधक का 24 दिसंबर को होने वाला दौरा फिलहाल टल गया है। वाराणसी में रेल राज्यमंत्री अश्विनी वैष्णव के दौरे के कारण उनका निरीक्षण कार्यक्रम टलने की बात बताई जा रही है। रेलवे के सूत्रों के अनुसार अब जीएम का दौरा 28 दिसंबर को होने की अनंतिम सूचना है, लेकिन इस बाबत कोई अधिकृत जानकारी नहीं है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed