फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Selection committees cane Accused of rigging

गन्ना समितियों के चुनाव में धांधली का आरोप लगाया

Tue, 07 Apr 2015 08:02 PM IST
लखीमपुर-खीरी।
लखीमपुर-खीरी। Updated Tue, 07 Apr 2015 08:02 PM IST
विज्ञापन
Selection committees cane Accused of rigging
 पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने कहा कि जिले में सहकारी गन्ना विकास समितियों के निर्वाचन में सत्तापक्ष के लोग अलोकतांत्रिक तरीके से अपने खास व्यक्तियों को निर्विरोध संचालक निर्वाचित कराकर लोकतंत्र की हत्या कर रहे हैं। इस मामले में जिला प्रशासन मूक दर्शक बना हुआ है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जिले के लोकतंत्र में विश्वास रखने वाले व्यक्ति क्षेत्रों से भाग कर जिला मुख्यालय आते हैं और अपनी शिकायतें डीएम तथा सक्षम अधिकारियों के सामने रखते हैं लेकिन जिले की प्रशासनिक मशीनरी मौन साधे है। यहां लोगों के अधिकाराें का हनन किया जा रहा है। पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने कहा कि जिले के लोग इस समय अपने आप को ठगा सा महसूस कर रहे हैं। जिले में पहले से ही किसान गन्ना भुगतान न मिलने और असमय हुई बारिश से फसलों के नष्ट होने से परेशान हैं जिसमें जिला प्रशासन ने किसी प्रकार किसानों की मदद नहीं की। किसानों को अपने परिवार का भरण पोषण करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने सहकारी गन्ना विकास समिति मैगलगंज में हो रहे निदेशक के चुनाव में धांधली का हवाला देते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को पत्र लिखा है। उन्होंने गन्ना समितियों के चुनाव में धांधली की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed