{"_id":"849bd6bb627dbf027339d6a4827b452c","slug":"sdm-team-gave-farmers-heartache-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएम को किसानों के दल ने सुनाया दिल का दर्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीएम को किसानों के दल ने सुनाया दिल का दर्द
पलियाकलां।
Updated Mon, 08 Feb 2016 08:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गन्ना मूल्य भुगतान को लेकर किसानों का दल एक बार फिर एसडीएम से मिलने गया। किसानों ने बताया कि भुगतान न होने से काफी दिक्कत हो रही है। एसडीएम ने उनको जल्द भुगतान का आश्वासन दिया और कहा कि प्रयास किए जाएंगे कि जल्द चीनी मिल के गोदाम खुल जाएं और किसान चीनी ले सकें।
किसानों का एक दल एसडीएम आलोक वर्मा से मिला। जिसमें किसानों ने फिर से बकाया गन्ना मूल्य भुगतान को लेकर वार्ता की और उन्हें बताया कि भुगतान न होने से उनकी हालत पतली है। एसडीएम ने किसानों से कहा कि जो चीनी प्रशासन द्वारा सीज की गई है उसको उच्चाधिकारियों से बात कर रिलीज कराने का प्रयास किया जाएगा, जिससे किसान भुगतान के एवज में चीनी ले सकें। किसान मजदूर पार्टी के विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष मनप्रीत सिंह के मुताबिक एसडीएम ने बताया कि दस करोड़ रुपये और पावर कारपोरेशन के आठ करोड़ रुपये के भुगतान को किसानों को दिए जाने के लिए वार्ता चल रही है। इस दौरान सोसायटी के अध्यक्ष विकास कपूर, उपाध्यक्ष बुंदू मियां, किसान मजदूर पार्टी के अध्यक्ष मनप्रीत सिंह, जसकरन सिंह, अधिवक्ता श्रीष द्विवेदी, पढुआ प्रधान रामसहाय गौतम, शेर सिंह सेखों, कुलविंदर सिंह, कमलेश मिश्रा, मोहम्मद दीन, सिराजुद्दीन, जिला पंचायत सदस्य बिजुआ नरेंद्र सिंह सहित आदि मौजूद रहे।
किसानों ने एसडीएम से ग्राम दुबहा के किसान संतराम का मुद्दा भी उठाया। जिसमें किसानों ने बताया कि संतराम की बहन की शादी 26 फरवरी को होनी है तथा उनकी लगभग 30 पर्चियों का भुगतान अब तक नहीं हुआ है। जिसपर एसडीएम ने उनका धन भी जल्द ही दिलवाए जाने का आश्वासन दिया।