{"_id":"66729a1af32321914105d022","slug":"sdm-caught-657-cubic-meters-of-illegal-sand-storage-in-a-sugar-mill-in-lakhimpur-kheri-2024-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri: एसडीएम ने चीनी मिल में मारा छापा, अवैध खनन कर भंडारण की गई रेत का पहाड़ देख चौंके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri: एसडीएम ने चीनी मिल में मारा छापा, अवैध खनन कर भंडारण की गई रेत का पहाड़ देख चौंके
Wed, 19 Jun 2024 02:14 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 19 Jun 2024 02:14 PM IST
सार
लखीमपुर जिले के धौरहरा तहसील क्षेत्र की गोविंद शुगर मिल में अवैध बालू खनन कर भंडारण किया जा रहा था। एसडीएम धौरहरा और खनन अधिकारी ने छापामारी करते हुए 657 घन मीटर बालू भंडारण पकड़ा है।
विज्ञापन
चीनी मिल में रेत का अवैध भंडारण
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
लखीमपुर खीरी जिले के धौरहरा क्षेत्र में हो रहे अवैध बालू खनन की शिकायतों को संज्ञान लेते हुए एसडीएम राजेश कुमार ने बुधवार को खनन अधिकारी के साथ गोविंद शुगर मिल में छापा मारा। चीनी मिल परिसर में 657 घन मीटर अवैध बालू भंडारण पकड़ा गया।
विज्ञापन
चीनी मिल के अधिकारी बालू भंडारण से संबंधित कोई भी वैध दस्तावेज पेश नहीं कर सके। जिस पर एसडीएम राजेश कुमार ने रिपोर्ट जिलाधिकारी सहित खनन विभाग को सौंप दी। गोविंद शुगर मिल में जुवारी ग्रुप की ओर से डिस्टेलरी बनाने का काम चल रहा है।
विज्ञापन
गर्मी में भड़की महंगाई की आग: हरी मिर्च 100 रुपये किलो, धनिया 200 के पार, सब्जियां खरीदने में छूट रहे पसीने
विज्ञापन
यहां ठेकेदार बिना रॉयल्टी के अवैध बालू खनन कर चीनी मिल परिसर में ही भंडारण कर रहा था। जिसकी शिकायत ग्रामीणों ने एसडीएम धौरहरा राजेश कुमार से की थी। शिकायत पर एसडीएम ने खनन अधिकारी के साथ छापेमारी की तो अवैध खनन कर भंडारण की गई बालू पकड़ी।
एसडीएम ने अवैध खनन कर रहे ऐरा गांव निवासी शिवपाल गौतम के विरुद्ध परिवाद दर्ज कराने के निर्देश जारी किया है। एसडीएम राजेश कुमार ने बताया कि गोविंद शुगर मिल परिसर में अवैध खनन कर भंडारण की गई 657 घन मीटर बालू पकड़ी गई है।