फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Scrub typhus cases are zero, but the threat persists

Lakhimpur Kheri News: स्क्रब टाइफस के मरीज शून्य, खतरा बरकरार

Sat, 22 Aug 2026 12:47 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sat, 22 Aug 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
Scrub typhus cases are zero, but the threat persists
लखीमपुर खीरी। जिले में 2026 में अब तक स्क्रब टाइफस का एक भी मरीज सामने नहीं आया है, लेकिन बारिश और लगातार बनी नमी के बीच बीमारी का खतरा बरकरार है। स्वास्थ्य विभाग ने खेतों, झाड़ियों और घास वाले क्षेत्रों में जाने वालों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है।
विज्ञापन

जिला मलेरिया अधिकारी हरिशंकर ने बताया कि स्क्रब टाइफस संक्रमित माइट्स के काटने से फैलने वाली संक्रामक बीमारी है। इसके शुरुआती लक्षण तेज बुखार, सिरदर्द, बदन दर्द, थकान और शरीर पर लाल चकत्ते हैं। कई बार इसके लक्षण डेंगू और वायरल फीवर जैसे होने से पहचान में देरी हो जाती है। समय पर उपचार न मिलने पर संक्रमण गंभीर रूप ले सकता है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि खेतों या झाड़ियों में काम करने वाले लोग पूरी बांह के कपड़े पहनें और शरीर को अधिक से अधिक ढककर रखें। बुखार के साथ शरीर पर चकत्ते या अन्य लक्षण दिखें तो लापरवाही न बरतें और तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जांच कराएं। समय पर जांच और उचित दवा मिलने से स्क्रब टाइफस का इलाज संभव है। स्वास्थ्य विभाग बारिश और नमी के मौसम में सतर्कता पर जोर दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
बीते वर्षों में स्क्रब टाइफस के मरीज
वर्ष
मरीज
2021
7
2022
12
2023
22
2024
13
2025
14
2026 में अब तक
0
नोट : ये आंकड़े स्वास्थ्य विभाग से लिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed