फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Science symposium on 'India's Energy Landscape-2047' begins August 4; national final on October 30.

Lakhimpur Kheri News: भारतीय ऊर्जा परिदृश्य-2047 पर विज्ञान संगोष्ठी चार अगस्त से, राष्ट्रीय फाइनल 30 अक्तूबर को

Fri, 24 Jul 2026 10:43 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Fri, 24 Jul 2026 10:43 PM IST
विज्ञापन
Science symposium on 'India's Energy Landscape-2047' begins August 4; national final on October 30.
लखीमपुर खीरी। कक्षा आठ से दसवीं तक के विद्यार्थियों के लिए आयोजित होने वाली विज्ञान संगोष्ठी 2026 का कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच, शोध की प्रवृत्ति और प्रभावी अभिव्यक्ति कौशल विकसित करना है। इस वर्ष प्रतियोगिता का विषय भारतीय ऊर्जा परिदृश्य-2047: संभावनाएं व चुनौतियां रखा गया है।
विज्ञापन


मंडलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी दिनेश कुमार ने बताया कि जनपद स्तरीय विज्ञान संगोष्ठियां चार से सात अगस्त के बीच होंगी। ये प्रतियोगिताएं जिला विद्यालय निरीक्षक के निर्देशन में आयोजित की जाएंगी। प्रत्येक जनपद से प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन

मंडल स्तरीय प्रतियोगिताएं 19 से 22 अगस्त के बीच होंगी। इसके बाद 11 सितंबर को प्रयागराज में राज्य स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी आयोजित होगी। राज्य स्तर पर सभी मंडलों के प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त विद्यार्थी भाग लेंगे। राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता 30 अक्तूबर को राष्ट्रीय विज्ञान केंद्र, नई दिल्ली में होगी। इसमें प्रत्येक राज्य का प्रथम स्थान प्राप्त प्रतिभागी शामिल होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



प्रतियोगिता का स्वरूप और आयोजन


राष्ट्रीय विज्ञान केंद्र, नई दिल्ली और राज्य विज्ञान शिक्षा संस्थान, प्रयागराज के निर्देशन में यह प्रतियोगिता आयोजित हो रही है। इसमें कक्षा आठ से दस तक के विद्यार्थी भाग लेंगे। प्रत्येक प्रतिभागी को निर्धारित विषय पर अधिकतम छह मिनट का व्याख्यान देना होगा। निर्णायक मंडल प्रस्तुति के बाद तीन प्रश्न पूछेगा, जिनमें से दो के उत्तर दो मिनट में देने होंगे। सभी प्रतिभागियों को सहभागिता प्रमाणपत्र तथा विजेताओं को प्रमाणपत्र और पुरस्कार दिए जाएंगे।



संयुक्त शिक्षा निदेशक, लखनऊ मंडल प्रदीप कुमार सिंह ने सभी जिला विद्यालय निरीक्षकों को निर्देश दिए हैं। उन्होंने निर्धारित समय सीमा में प्रतियोगिताएं संपन्न कराने को कहा है। साथ ही, प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त विद्यार्थियों का विवरण उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए हैं। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को यात्रा व्यय भी उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed