फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Sarvodaya Peace Padyatra will reach India on the 6th itself

Lakhimpur Kheri News: छह को ही भारत पहुंच जाएगी सर्वोदय शांति पदयात्रा

Mon, 02 Feb 2026 11:03 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Mon, 02 Feb 2026 11:03 PM IST
विज्ञापन
Sarvodaya Peace Padyatra will reach India on the 6th itself
नेपाल से भारत की ओर निकलते हुए जैन मुनि। स्रोत: सोशल मीडिया
तिकुनिया। सर्वोदय शांति पदयात्रा छह फरवरी को ही नेपाल से भारत में प्रवेश करेगी। इसके स्वागत की तैयारी में जैन भक्त जुट गए हैं। पहले यह यात्रा 11 फरवरी को आनी थी।
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय मानव मिलन संस्था के संस्थापक जैन मुनि डॉ. मणिभद्र मुनिजी महाराज के नेतृत्व में सर्वोदय शांति पदयात्रा नेपाल के पोखरा से शुरू हुई थी। संस्था के तिकुनिया अध्यक्ष दिनेश कुमार जैन ने बताया कि पदयात्रा बीते एक वर्ष से नेपाल में विचरण कर रही है। वर्ष 2025 का चतुर्मास नेपाल के पोखरा में जैन स्थानक में संपन्न हुआ। जैन मुनि डॉ. मणिभद्र मुनि जी महाराज का 2026 का चातुर्मास छत्तीसगढ़ के दुर्ग में होगा।
विज्ञापन

यात्रा में भारत व नेपाल के बड़ी संख्या में धर्म-प्रेमी जुड़ रहे हैं। सर्वोदय शांति पदयात्रा लुंबिनी बॉर्डर से भारत में प्रवेश करेगी। इसके बाद भारत के गोरखपुर तथा बनारस सहित कई स्थानों से होते हुए छत्तीसगढ़ के दुर्ग में पहुंचेगी। नेपाल लुंबिनी बॉर्डर से 11 फरवरी को भारत में प्रवेश करने का कार्यक्रम था, मगर अब कार्यक्रम में परिवर्तन किया गया है। छह फरवरी को सर्वोदय शांति पदयात्रा भारत नेपाल लुंबिनी बॉर्डर से भारत में प्रवेश करेगी। यात्रा के माध्यम से जैन मुनि डॉ. मणिभद्र मुनि जी महाराज लोगों को धर्म का मार्ग बताते हुए चल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed