फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Sanskrit Bharati June Will be in the training class

संस्कृत भारती का जून में होगा प्रशिक्षण वर्ग

Sun, 17 May 2015 05:24 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Sun, 17 May 2015 05:24 PM IST
विज्ञापन
संस्कृत भाषा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए संस्कृत भारती आगामी आठ से 18 जून तक नवभारत पब्लिक स्कूल में आवासीय संस्कृत भाषा प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन करेगी। इस कार्यक्रम में अवध प्रांत के विभिन्न जिलों से सैकड़ों संस्कृतानुरागी और देश विदेश के कई विद्वानों का जमावड़ा लगेगा।
विज्ञापन

संस्कृत भारती कार्यालय में कार्यक्रम की तैयारी के लिए जिलाध्यक्ष डॉ. कृष्ण कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक को संबोधित करते हुए विभाग संयोजक डॉ. आेंकार नारायण दुबे ने बताया कि संस्कृत भारतीय सभ्यता और संस्कारों की संवाहिका है। समाज को सुंस्कृत और राष्ट्र को समृद्ध बनाने के लिए संस्कृत बोलना जरूरी है।
विज्ञापन

जिला संयोजक हरि प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि आगामी आठ जून से आयोजित होने वाले इस वर्ग में जो एक अक्षर भी संस्कृत नहीं जानते हैं ऐसे हाईस्कूल पास छात्र-छात्राओं, अधिकारियों, व्यवसाइयों, संस्कृत अनुरागियों को धारा प्रवाह संस्कृत बोलना और उनके व्यक्तित्व के विकास के लिए योग, खेल, भाषण, संचालन और संस्कृत पढ़ने, लिखने आदि में दक्ष बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशिक्षण वर्ग में लखीमपुर, सीतापुर सहित विभिन्न जिलों से 150 से अधिक संस्कृतानुरागी और विभिन्न वर्गों के छात्रों की आवास भोजन, शिक्षण आदि की व्यवस्था की जाएगी। जिला व्यवस्था प्रमुख राज किशोर दीक्षित ने कहा कि पांच वर्षों बाद फिर यह वर्ग आयोजित किया जा रहा है। इसमें जो भी संस्कृत सीखना चाहता है वह अपना पंजीकरण करा सकता है।

बैठक में जिला संपर्क प्रमुख विनोद तिवारी, शरद श्रीवास्तव, दयाशंकर मिश्र, अनुराधा दुबे, कृष्ण कुमार त्रिपाठी, शोभित गुप्ता, मीना, विजय लक्ष्मी, कमल, कृष्ण कुमार तिवारी, बाबूराम अवस्थी, नीलम, विजय आदि संस्कृत प्रेमी मौजूद रहे।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed