फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Sahni Roman legislator's mother died

विधायक रोमी साहनी की माता का निधन

Sun, 01 Jan 2017 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो पलियाकलां/गोला गोकर्णनाथ।
अमर उजाला ब्यूरो पलियाकलां/गोला गोकर्णनाथ। Updated Sun, 01 Jan 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
Sahni Roman legislator's mother died
romi - फोटो : amar ujala
अंत्येष्टि आज, शोक संवेदना जताने वालों का तांता
विज्ञापन

पलिया विधायक रोमी साहनी की 80 वर्षीय माता रामसावित्री साहनी का लखनऊ में इलाज के दौरान निधन हो गया। उनके निधन के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। रोमी के गोला स्थित पंजाबी कॉलोनी आवास पर शोक संवेदना जताने वालों का तांता लग गया। उनका अंतिम संस्कार रविवार को गोला गोकर्णनाथ के मुक्तिधाम में पूर्वाह्न 11 बजे किया जाएगा।
गौरतलब है कि विधायक रोमी साहनी की माता 80 वर्षीय रामसावित्री साहनी बीते काफी समय से बीमार चल रही थीं। जिसके बाद उनको इलाज के लिए आईकॉन हास्पिटल लखनऊ में भर्ती कराया गया था। उन्हें पहले ब्रेन स्ट्रोक और फिर पैरालाइसिस हो गया था। उनका इलाज डॉ. वत्सल कर रहे थे। उनके निधन की खबर मिलने के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन

बांकेगंज। पलिया विधायक की माता के  निधन पर बांकेगंज कस्बे में एक शोक सभा नौबत सिंह की अध्यक्षता में हुई। इसमें व्यापारियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। विनोद गोयल, हरीकिशन गोयल, जानकी प्रसाद अग्रवाल, व्यापार मंडल अध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद माहेश्वरी, कोषाध्यक्ष अनिल टंडन, वेद प्रकाश गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed