{"_id":"aeb7486794da82e8830e5e246ff6b3f3","slug":"sadhak-banwane-ka-vayda-pura-nahi-kar-pai-vidhyak-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़कें बनवाने का वायदा पूरा नहीं कर पाए विधायक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़कें बनवाने का वायदा पूरा नहीं कर पाए विधायक
निघासन/ अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 16 Dec 2014 04:58 PM IST
विज्ञापन
विधानसभा उपचुनाव को दो माह बीत चुके हैं, विधायक कृष्ण गोपाल पटेल ने प्रत्याशी के रूप में जिन सड़कों को प्राथमिकता के आधार पर बनवाने का वादा किया था, उनका अभी तक काम शुरू नहीं हो पाया है। विभागीय सूत्र बताते हैं न तो उनका कोई प्रस्ताव गया है और न ही कोई एस्टीमेट बनाया गया है।
जिला मुख्यालय से इस विधानसभा में प्रवेश करते ही ऊबड़-खाबड़ रास्तों से गुजरना पड़ता है। सबसे व्यस्त ढखेरवा-निघासन सिंगल रोड है, इस मार्ग पर गड्ढे होने से लोगों को आने जाने में दिक्कत होती है।
जिला मुख्यालय को जोड़ने वाला दूसरा रास्ता अदलाबाद से बंधा टहारा मार्ग है। इस मार्ग का निर्माण भाजपा सरकार में पूर्व सहकारिता मंत्री रामकुमार वर्मा ने कराया था।
विज्ञापन
यह मार्ग दो डिवीजनों में आता है। अदलाबाद से बिनौरा तक का मार्ग सीडी थ्री और बिनौरा से टहारा तक का मार्ग सीडी वन में पड़ता है। कुछ समय पहले सीडी थ्री डिवीजन ने इस सड़क की मरम्मत कराई थी, लेकिन गुणवत्ताविहीन मरम्मत होने के कारण दो माह बाद ही सड़क गड्ढों में तब्दील हो गई। पूरी रोड खराब होने के कारण दो साल से बसों का संचालन यहां बंद है।
‘सड़क चौड़ीकरण में जनप्रतिनिधि सहयोग करें’
जिला मुख्यालय जाने वाले मार्ग पर आवागमन अधिक रहता है। इस मार्ग के चौड़ीकरण के लिए सभी जनप्रतिनिधियों को सहयोग करना चाहिए।
-विनोद वर्मा प्रधान, त्रिकौलिया
‘बंधा रोड की सुधि नहीं ली’
उपचुनाव में बंधा मार्ग न बनने के कारण चुनाव का बहिष्कार किया गया था। चुनाव के दौरान सपा प्रत्याशी केजी पटेल के अलावा खादी ग्रामोउद्योग मंत्री हाजी रियाज ने सत्तापक्ष का विधायक बनाने के बाद सड़क बनवाने का वादा किया था। दो माह बीत जाने के बाद भी अभी तक इस मार्ग की सुधि लेने कोई नहीं आया है।
-जोहराब, प्रधान, बिनौरा
‘सड़कों का सुधार जरूरी’
धौरहरा, ढखेरवा, शारदानगर और लखीमपुर जाने वाली सड़क कम चौड़ी और गड्ढे युक्त होने के कारण काफी दिक्कत आती है। इस बार सांसद और विधायक दोनों सत्तापक्ष के है। उन्हें खराब सड़कों को सही कराना चाहिए।
-भानू वर्मा, प्रधान, खरवहिया नंबर दो
क्या कहते हैं विधायक
बंधा और ढखेरवा रोड का प्रस्ताव भेजा
मैने बंधा और निघासन से ढखेरवा रोड का प्रस्ताव शासन को भेजा है। प्रस्ताव को मंजूरी नहीं मिली है। मंजूरी मिलते ही सड़क चौड़ीकरण के साथ बंधा मार्ग का भी निर्माण शुरू हो जाएगा।
-केजी पटेल, विधायक सपा