फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   rules broken in Unlock -1

रोज बाजार खुलने की मिली छूट तो शुरू कर दी मनमानी

Tue, 16 Jun 2020 02:02 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2020 02:02 AM IST
विज्ञापन
rules broken  in Unlock -1
लखीमपुर खीरी। प्रशासन ने प्रयोग के तौर पर रोस्टर प्रणाली के बजाय रोज बाजार खोलने की ढील दी। लेकिन लोगों की मनमानी व्यवस्था में बनाने में मुश्किल पैदा कर रही है। ग्राहक दुकान तक अपने वाहनों से पहुंच रहे हैं। इस रोकने के लिए पुलिस ने मुख्य बाजार के चारों ओर 12 से अधिक बैरियर लगाकर बाजार में वाहनों को प्रवेश रोक दिया है। अतिरिक्त मजिस्ट्रेट ने सोमरवार को ईओ और पुलिस के साथ बाजार का जायजा लिया। बैरियरों का निरीक्षण कर जरूरी दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन

खपैरल बाजार, किराना मार्केट, फल मंडी आदि के अलावा अस्पताल रोड़, मेन रोड और संकटा देवी रोड पर काफी भीड़भाड़ हो रही थी। तमाम लोग बिना मास्क ही सड़कों पर घूम रहे हैं। सामाजिक दूरी का न तो अधिकतर दुकानदार ही पालन कर रहे और न ही ग्राहक। रविवार को डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने छह दिनों का रोस्टर समाप्त कर सोमवार से सभी दुकानों को एक साथ रोज खोलने के आदेश दिए थे। इससे शहर में और अधिक भीड़भाड़ बढ़ना स्वभाविक था। इसको देखते हुए डीएम ने शहर की मुख्य बाजार में वाहनों का प्रवेश रोकने के आदेश दिए। डीएम के निर्देश पर पुलिस ने रविवार की रात ही ओवरब्रिज चौराहा, सदर चौराहा, हमदर्द तिराहा, अस्पताल रोड़, संकटा देवी सहित करीब 12 जगहों पर बैरीकेडिंग कर वाहनों का प्रवेश रोक दिया। इससे बाजार में दो और चार पहिया वाहन नहीं जा सके। अतिरिक्त मजिस्ट्रेट डॉ. अमरेश कुमार मौर्या, ईओ आरआर अंबेश और प्रभारी निरीक्षक सदर अजय प्रकाश मिश्रा ने बाजार का जायजा लिया। बैरिकेडिंग का निरीक्षण कर तैनात पुलिसकर्मियों को जरूरी-दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन

भीड़ से बने रहे जाम के हालात
शहर में सोमवार को काफी भीड़भाड़ रही। बैरियरों के लगने के बाद वाहनों की लंबी लाइनें लग गई। हालात यह हो गए कि अस्पताल मोड़, संकटा देवी चौराहा दिन भर जान से जूझता रहा। बैरियरों पर तैनात पुलिसकर्मियों ने वाहनों को प्रवेश नहीं करने दिया। कई स्थानों पर प्रवेश को लेकर कई जगहों पर पुलिसकर्मियों और वाहन चालकों के बीच नोकझोंक भी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाजार में वाहनों की अधिक भीड़ न हो। इसके लिए 12 से अधिक बैरियर लगाए गए हैं। जिसे बाजार आना है। वह अपने वाहनों को पार्किंग स्थल पर खड़ा करे और पैदल ही बाजार आकर काम निपटाए। - विजय आनंद सीओ सिटी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed