{"_id":"582c9e414f1c1bd53b8ffab9","slug":"rt-radio-will-resort-to-effective","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरटीई को प्रभावी बनाने के लिए रेडियो का लेंगे सहारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरटीई को प्रभावी बनाने के लिए रेडियो का लेंगे सहारा
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
Updated Wed, 16 Nov 2016 11:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- एसएमसी के कार्यों के बारे में देंगे ग्रामीणों को जानकारी
- आकाशवाणी उत्तर प्रदेश के 12 चैनल करेंगे प्रसारण
अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 को प्रभावी बनाने के लिए अब रेडियो का सहारा लिया जाएगा। जन पहल रेडियो कार्यक्रम के तहत विद्यालय प्रबंध समिति (एसएमसी) के सदस्यों और ग्रामीणों को आकाशवाणी द्वारा प्रसारित होने वाले 24 एपिसोड सुनाए जाएंगे। यह कार्यक्रम प्रत्येक सप्ताह के सोमवार और बुधवार को प्रसारित होंगे। बीएसए संजय कुमार शुक्ला ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए हैं।
जिला समन्वयक (प्रशिक्षण) राजीव दुबे ने बताया कि एसएमसी सदस्यों के कार्य, कर्तव्यों और दायित्वों के संबंध में ग्रामीणों और अभिभावकों को जागरूक करने के उद्देश्य से रेडियो का सहारा लिया जाएगा। उत्तर प्रदेश आकाशवाणी के 12 प्राइमरी चैनलों और मध्य प्रदेश के छतरपुर एवं अंबिकापुर चैनल केंद्रों से प्रत्येक सोमवार और बुधवार को कार्यक्रम प्रसारित किए जाएंगे। प्रसारण के माध्यम से बच्चों के पठन-पाठन, नामांकन/उपस्थिति, बच्चों के अधिकार संरक्षण और एसएमसी के सुदृढ़ीकरण के प्रयास किए जाएंगे। सभी विद्यालयों में मीना मंच द्वारा खरीदे गए रेडियो पर कार्यक्रमों को सुना जा सकेगा। सभी प्रधानाध्यापकों, इंचार्ज शिक्षकों की जानकारी प्रसारण से पूर्व सक्षम अधिकारियों द्वारा दी जाएगी। कार्यक्रम को सुनाने के लिए अभिभावकों, ग्रामीणों को विद्यालय में आमंत्रित किया जाएगा। छह मार्च 2017 तक 24 एपिसोड प्रसारित किए जाएंगे। कार्यक्रम को सुनने के बाद लोगों से फीडबैक लिया जाएगा।