UP News: आरएसएस के खंड कार्यवाह से ली पांच हजार रुपये घूस, छह साल बाद भी नहीं की पैमाइश, भड़के विधायक
लखीमपुर खीरी की सदर तहसील के एक कानूनगो ने जमीन की पैमाइश के नाम पर संघ के खंड कार्यवाह से रिश्वत ली। फिर भी पैमाइश नहीं की। बुजुर्ग किसान पैमाइश कराने के लिए छह साल से तहसील के चक्कर लगा रहे हैं। जानिए पूरा मामला...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लखीमपुर खीरी में जमीन की पैमाइश के नाम पर घूस लेने और बुजुर्ग को छह साल तक दौड़ाने का मामला सामने आया है। एक कानूनगो पर रिश्वत लेने के बाद भी जमीन की पैमाइश न करने का आरोप लगा है। पीड़ित ने सदर के भाजपा विधायक योगेश वर्मा से शिकायत की। इस पर विधायक स्कूटी से पीड़ित के साथ सदर एसडीएम के पास पहुंचे और नाराजगी जताई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
छह साल पहले दी थी रिश्वत
सदर तहसील के गांव बंजरिया निवासी विश्वेश्वर आरएसएस के नकहा खंड के कार्यवाह हैं। उन्होंने जमीन की पैमाइश के लिए आवेदन किया था। आरोप है कि पैमाइश के नाम पर क्षेत्रीय कानूनगो ने उनसे पांच हजार रुपये ले लिए। रुपये लेने के बाद भी पैमाइश नहीं कराई। धीरे-धीरे छह साल बीते गए, लेकिन जमीन की पैमाइश नहीं हुई। इस बीच कई बार शिकायत की, लेकिन सुनवाई नहीं हो सकी। पीड़ित ने सदर तहसील में एसडीएम अश्वनी सिंह से भी मुलाकात की। साथ ही सदर विधायक को भी बताया। मामला संज्ञान में आने पर विधायक योगेश वर्मा तहसील पहुंचे और एसडीएम से नाराजगी जाहिर की।
यह भी पढ़ें- UP News: दिवाली से पहले मिली सरकारी नौकरी, शाहजहांपुर में 42 चयनित अफसरों को बांटे गए नियुक्ति पत्र
विधायक ने दिया ये आश्वासन
पीड़ित ने विधायक और एसडीएम के पास पूरा किस्सा सुनाया। पूरा मामला समझने के बाद विधायक भड़क गए और एसडीएम से पांच हजार रुपये वापस दिलाने की बात सभी के सामने कही। साथ ही आरोपी कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई को कहा। विधायक ने कहा कि वह इस तरह के मामले किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं करेंगे। एसडीएम अश्वनी ने मामले में जमीन की पैमाइश कराने के साथ ही कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की बात की।
संबंधित वीडियो...