फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   RSS organised a march to spread the message of social harmony

Lakhimpur Kheri News: आरएसएस ने पथ संचलन कर दिया सामाजिक समरसता का संदेश

Mon, 06 Oct 2025 11:04 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Mon, 06 Oct 2025 11:04 PM IST
विज्ञापन
RSS organised a march to spread the message of social harmony
गोला गोकर्णनाथ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना के शताब्दी वर्ष पर स्वयंसेवकों ने पथ संचलन कर सामाजिक समरसता और राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया।
विज्ञापन


रविवार देर शाम लखीमपुर मार्ग स्थित एक बरात घर से स्वयंसेवकों ने पूर्ण गणवेश में पथ संचलन किया। पथ संचलन के दौरान स्वयंसेवकों पर पुष्प वर्षा की गई। सह प्रांत प्रचारक संजय ने स्वयंसेवकों से अपील की कि वह समाज सेवा के आदर्श प्रस्तुत करें। देश को विश्वगुरु के सिंहासन पर स्थापित करने में योगदान दें। विधायक अमन गिरि ने कहा कि हमें अपनी गौरवशाली परंपरा पर गर्व होना चाहिए। नगर पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू ने कहा कि संघ के विचारों को आत्मसात करके समाज में व्याप्त कुरीतियों को समाप्त किया जा सकता है।

इस मौके पर नगर संघ चालक विजय वर्मा, युवा भाजपा नेता धर्मेंद्र गिरि मोंटी, जिला उपाध्यक्ष विनोद वर्मा, विनीत भदौरिया, आशीष मिश्रा, रिशु मिश्रा, विनीत भदौरिया सहित कई लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed