फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Rsmadaygi fell across Tehsil Day

रस्मअदायगी भर रह गया तहसील दिवस

Tue, 19 May 2015 07:23 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Tue, 19 May 2015 07:23 PM IST
विज्ञापन
Rsmadaygi fell across Tehsil Day
मई माह के तीसरे मंगलवार को जिले की सभी तहसीलों में तहसील दिवस का आयोजन किया गया। डीएम किंजल सिंह को आज के तहसील दिवस में मोहम्मदी तहसील दिवस की अध्यक्षता करनी थी, लेकिन उनके न पहुंचने पर फरियादियों को मायूसी हुई। मितौली में एडीएम भी नही पहुंचे।
विज्ञापन

लखीमपुर में एसडीएम आलोक वर्मा की अध्यक्षता में तहसील दिवस हुआ। इसमें कुल 81 शिकायतें आईं। जिनमें से मात्र छह का निस्तारण हो सका। इस मौके पर तहसीलदार नीरज पटेल भी मौजूद रहे। मोहम्मदी में सीडीओ नितीश कुमार ने तहसील दिवस की अध्यक्षता की। इसमें कुल 136 शिकायतें दर्ज की गईं। इसमें से 25 का मौके पर निस्तारण हो सका।
विज्ञापन

तहसील दिवस में एसपी अरविंद सेन, डीसीओ जगदीश चंद्र यादव, सीएमओ डॉ. विजय सिंह चौहान, जिला पूर्ति अधिकारी डॉ. राकेश तिवारी, के अलावा एसडीएम नागेंद्र कुमार सिंह, तहसीलदार दशरथ कुमार, प्रभारी निरीक्षक आनंद शाही आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मितौली। तहसील दिवस मितौली में एडीएम एसपी सिंह को आना था। उनके न आने पर एसडीएम विश्राम लाल ने तहसील दिवस की अध्यक्षता की। एएसपी अष्टभुजा प्रताप सिंह भी मौजूद रहे। तहसील दिवस में कुल 69 शिकायतें दर्ज की गईं। इनमें से केवल 15 शिकायतों का मौके पर निस्तारण हो सका। इस मौके पर सीओ मिथलेश कुमारी दीक्षित, बिजली विभाग के आरबी सिंह मौजूद रहे।
धौरहरा। एसडीएम ज्ञान प्रकाश श्रीवास्तव की अध्यक्षता में हुए तहसील दिवस में कुल 25 शिकायतें आयीं। इसमें मात्र दो ही निस्तारित हो सकीं। इस दौरान तहसीलदार अशोक यादव, कोतवाल विजय प्रताप यादव मौजूद रहे।
बूंद-बूंद पानी को तरस गए फरियादी
मोहम्मदी।
तहसील दिवस में शिकायतकर्ता और कर्मचारी बूंद-बूंद पानी के लिए तरस गए। प्रशासन ने पानी का कोई इंतजाम नही किया था। गोकन के सूरजपाल ने बताया कि डीएम से मिलने के लिए वह दस बजे लाइन में लग गए थे। 
तहसील दिवस में उठा रामनगर कलां प्रकरण
बिजुआ।
रामनगर कलां गांव में मृत किसानों को मुआवजे की चेक बनाने और पात्र किसानों को मुआवजे से वंचित रखने के मामले में तीसरे दिन भी शिकायतों का दौर जारी रहा। तहसील दिवस के मौके पर ग्रामीण गोला पहुंचे वहां किसानों ने अपनी शिकायतों का चिट्ठा अधिकारियों को सौंपा। कुछ किसानों ने जिलाधिकारी को संबोधित शिकायत भी भेजी है।

बता दें कि रामनगर कलां गांव में आपदा प्रभावित किसानों को चेक देने के मामले में जो लेखपाल ने सर्वे रिपोर्ट पेश की, उसी आधार पर तहसीलदार ने मुआवजे की चेक जारी कर दी। मृत किसानों के नाम पर चेक जारी होने और जिंदा किसानों को वंचित रखने के मामले में शिकायतें शुरू हो गईं। पहले दिन तहसीलदार गोला अभिमन्यु वर्मा ने म़ृत किसानों के नाम चेक होने को नकारते हुए शिकायतकर्ताओं को ही फर्जी करार दिया था। लेकिन अगले दिन एसडीएम की मौजूदगी में लेखपाल ने भी माना कि आरोप सही हैं। मंगलवार को शेष किसानों ने आरोपी जिम्मेदार अधिकारी और लेखपाल पर कार्रवाई करने को डीएम को संबोधित प्रार्थनापत्र तहसील दिवस में दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed