फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Rs 47.91 crore sent to the accounts of 71,578 flood affected victims

Lakhimpur Kheri News: बाढ़ प्रभावित 71, 578 पीड़ितों के खातों में भेजे गए 47.91 करोड़

Sun, 04 Aug 2024 02:38 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 04 Aug 2024 02:38 AM IST
विज्ञापन
Rs 47.91 crore sent to the accounts of 71,578 flood affected victims

विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। बाढ़ और कटान प्रभावित 71 हजार 578 लोगों के बैंक खातों में 47.91 करोड़ रुपये की धनराशि भेजी गई है।
कलक्ट्रेट सभागार में शनिवार को हुए सहायता राशि, कृषि निवेश अनुदान वितरण कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश महामंत्री/एमएलसी अनूप गुप्ता, विधायक योगेश वर्मा, मंजू त्यागी, अमन गिरि, विनोद शंकर अवस्थी व डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने किसानों/पीड़ितों को प्रतीकात्मक चेक प्रदान दिए।
लखीमपुर व गोला तहसील के 18 लाभार्थियों को पक्के मकान के लिए 21.60 लाख, 10 लाभार्थियों को आंशिक पक्का मकान के लिए 65 हजार रुपये, 188 लाभार्थियों को आंशिक कच्चे मकान के लिए 10.28 लाख, 347 लाभार्थियों को झोंपड़ी के लिए 27.76 लाख रुपये, और 36 लाभार्थियों को पशुबाड़े के लिए 1.09 लाख रुपये का अनुदान उनके बैंक खातों में भेजा गया है।
विज्ञापन

बर्तन-कपड़ा नष्ट होने की दशा में 93 लाभार्थियों को 4.65 लाख की आर्थिक मदद की गई। बाढ़ के दौरान जनपद के 4,49,266 लाभार्थियों को लंच पैकेट दिए गए। डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने कहा कि बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए प्रदेश में सबसे ज्यादा धनराशि लखीमपुर को मिली है। कार्यक्रम के दौरान भाजपा के उमा शंकर मिश्र, उमेश शुक्ला, एसडीएम अश्विनी सिंह, तहसीलदार सुशील प्रताप सिंह, सुखबीर सिंह, भीमसेन, आदित्य विशाल आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed