{"_id":"5d4724ee8ebc3e6cae4efc65","slug":"roadways-police-crime-lakhimpur-news-bly3712827164","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज चौकी पर तैनात सिपाही के खिलाफ रोडवेजकर्मी लामबंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज चौकी पर तैनात सिपाही के खिलाफ रोडवेजकर्मी लामबंद
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। रोडवेज इंपलाइज यूनियन के शाखाध्यक्ष ने रोडवेज चौकी पर तैनात एक सिपाही पर केंद्र प्रभारी के साथ अभद्रता और हाथापाई करने का आरोप लगाया है। यूनियन के नेताओं ने सिपाही पर कार्रवाई करने की मांग को लेकर एसपी को ज्ञापन भेजा है।
रोडवेज इंपलाइज यूनियन के शाखा मंत्री और कार्यवाहक केंद्र प्रभारी प्रदीप कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि शनिवार रात करीब दस बजे ड्यूटी पर तैनात गार्ड केके शुक्ला ने फोन पर रोडवेज चौकी के सिपाही अवधेश यादव द्वारा गाली गलौज करने एवं अधिकारियों को बुलाने के बाबत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इसके कुछ ही देर बाद स्वयं सिपाही ने फोन किया और गाली गलौज करते डिपो पर आने को कहा। बस अड्डा पहुंचने पर सिपाही ने एक अन्य साथी के साथ मुझे जीप में बैठाकर कोतवाली ले गए, जहां कोतवाल के सामने ही मोबाइल से चेहरे पर प्रहार कर दिया। इससे आंख के पास चोट आने से रक्त स्राव होने लगा। पीड़ित प्रदीप का कहना है कि बस मालिकों के कोतवाली पहुंचने पर घर जाने दिया। शाखा मंत्री के साथ हुई घटना से आक्रोशित यूनियन नेताओं ने एसपी को ज्ञापन भेजकर सिपाही पर कार्रवाई करने की मांग की है। पदाधिकारियों का कहना है कि सिपाही पर कार्रवाई न होने पर संगठन आंदोलन करने के लिए मजबूर होगा।
शनिवार रात एक सिपाही और ड्यूटी इंचार्ज में कहासुनी हो गई थी, जिसमें कोतवाल साहब ने समझौता करा दिया है। अब कोई मामला नहीं है।
दीपक कुमार राय
प्रभारी, रोडवेज चौकी