{"_id":"5fbea7a08ebc3e9ba1389f20","slug":"roadways-lakhimpur-news-bly428077014","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिवहन निगम के निजीकरण के विरोध में धरना प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिवहन निगम के निजीकरण के विरोध में धरना प्रदर्शन
विज्ञापन
निजीकरण के विरोध में प्रदर्शन करते रोडवेजकर्मी। संवाद
- फोटो : LAKHIMPUR
लखीमपुर खीरी। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम शाखा लखीमपुर के कर्मचारियों और अधिकारियों ने विभिन्न मांगों को लेकर बुधवार को संयुक्त रूप से डिपो परिसर में एक दिवसीय धरना दिया। अधिकारी व कर्मचारी संगठन के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम सदर को सौंपा। इस दौरान परिवहन निगम के निजीकरण का विरोध करते हुए नारेबाजी की।
शाखाध्यक्ष प्रदीप श्रीवास्तव ने कहा कि निजी बसों के समान ही निगम की बसों का यात्रीकर निर्धारित करने के साथ कम लोड फैक्टर आने पर प्रोत्साहन राशि का भुगतान न करने जैसे अव्यवहारिक व्यवस्था को खत्म किया जाए। कमलेश कुमार वर्मा, नरेंद्र सिंह, शोएब खान, अनीस अहमद, श्रवण मिश्रा, सुधाकर मिश्रा, रविशंकर शुक्ला, सुनील अवस्थी, दिनेेश वर्मा, संतोष शुक्ला आदि मौजूद रहे।
गोला गोकर्णनाथ। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के निजीकरण के विरोध में बुधवार को अधिकारियों और कर्मचारियों ने धरना प्रदर्शन कर तहसीलदार और एआरएम को मांग पत्र सौंपा।
विज्ञापन
रोडवेज परिसर में अधिकारी-कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के क्षेत्रीय सह संयोजक आनंद तिवारी की अध्यक्षता में कर्मचारियों ने निगम के निजीकरण का विरोध किया। कर्मचारियों ने अवैध रूप से चल रहे डग्गामार निजी वाहनों के संचालन पर रोक लगाने, कोविड-19 के दृष्टिगत प्रदेश सरकार द्वारा जनहित में परिवहन निगम को आर्थिक पैकेज देने, संविदा चालकों परिचालकों का नियमितीकरण कराने, मृतक आश्रितों की नियमित नियुक्ति कराने सहित सात सूत्री मांग पत्र एआरएम एसके नागर और तहसीलदार विपिन कुमार द्विवेदी को सौंपा। संचालन प्रमोद मिश्र ने किया। इस मौके पर अरविंद सिंह, संजीव त्रिवेदी, उमेश पांडे, शैलेश कुलश्रेष्ठ, आलोक अवस्थी, बृजेश पाल, संजय यादव, सुशील गुप्ता, शोभित गुप्ता, अवनीश सिंह, विनीत सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद