{"_id":"580f68764f1c1bba3cbc2664","slug":"roadways-employees-had-applied-for-stimulus-plan","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज कर्मचारियों के लिए लागू हुई प्रोत्साहन योजना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज कर्मचारियों के लिए लागू हुई प्रोत्साहन योजना
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
Updated Tue, 25 Oct 2016 11:31 PM IST
विज्ञापन
roadways bus
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नियमित एवं संविदा कर्मचारी होंगे लाभांवित
दिवाली को लेकर परिवहन निगम ने नियमित एवं संविदा कर्मचारियों के लिए प्रोत्साहन योजना शुरू की है। योजना 28 अक्तूबर से चार नवंबर तक रहेगी। इस अवधि में निर्धारित किलोमीटर पूरे करने वाले चालकों परिचालकों सहित अन्य कर्मचारियों को प्रोत्साहन राशि मिलेगी।
लखीमपुर डिपो के एआरएम वीके गोस्वामी ने बताया कि प्रबंध निदेशक मृत्युंजय कुमार नारायण ने नियमित एवं संविदा कर्मियों के लिए 28 अक्तूबर से चार नवंबर तक के लिए प्रोत्साहन योजना लागू की है। इस अवधि में प्रतिदिन तीन सौ किलोमीटर ड्यूटी करते हुए सात दिनों में 2100 किलोमीटर पूरे करने पर 2100 रुपये एवं आठ दिनों में 2400 किलोमीटर पूरे करने पर 2800 रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। एआरएम ने बताया कि आठ दिनों में 2400 से अधिक किलोमीटर बस चलाने वाले चालकों-परिचालकों को 55 पैसे प्रति किलोमीटर का भुगतान अलग से दिया जाएगा। एआरएम ने बताया कि सात दिन तक लगातार ड्यूटी करने वाले कर्मचारियों को 700 और आठ दिन तक ड्यूटी करने वालों को 850 रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।