फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Roadways bus overturned due to collision with DCM, 20 passengers injured

डीसीएम की टक्कर से रोडवेज बस पलटी, 20 यात्री घायल

Thu, 03 Mar 2022 11:32 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 03 Mar 2022 11:32 PM IST
विज्ञापन
Roadways bus overturned due to collision with DCM, 20 passengers injured
मोहम्मदी के शंकरपुर चौराहा निकट खाई में पलटी रोडवेज बस। - फोटो : LAKHIMPUR
मोहम्मदी। थाना क्षेत्र के शंकरपुर चौराहे के पास शाहजहांपुर हाईवे पर गोला डिपो की अनुबंधित बस में सामने से आ रही डीसीएम ने टक्कर मार दी। हादसे में अनियंत्रित हुई रोडवेज बस खाईं में पलट गई। हादसे में चालक समेत 20 यात्री घायल हो गए। घायलों में सात लोगों को शाहजंहापुर और दो लोगों को जिला अस्पताल खीरी भेजा गया है। डीसीएम चाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, बुधवार सुबह 11 बजे के करीब गोला डिपो की अनुबंधित बस मोहम्मदी से करीब 40 सवारियों को लेकर शाहजहांपुर जा रही थी। शंकरपुर चौराहे के पास बस पहुंची ही थी कि शाहजहांपुर की ओर से आ रही डीसीएम की टक्कर से बस अनियंत्रित हो गई और खाई में जा गिरी। हादसे में बस में सवार 20 यात्री घायल हो गए। हादसे की खबर लगते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस के जरिये सभी घायलों को सीएचसी लाया गया, जहां से गंभीर आठ लोगों को शाहजहांपुर जबकि दो यात्रियों को जिला अस्पताल लखीमपुर भेजा गया है।
विज्ञापन

हादसे में घायल चालक गोला निवासी दिलीप गुप्ता और परिचालक राजन सिंह निवासी आजमगढ़ सदर कोतवाली ने बताया कि बस में 40 सवारियां थीं, जिनमे कुछ सवारियां खड़ी थीं। बताया कि सामने से आ रही डीसीएम को बचाने की वजह से हादसा हुआ। उधर गोला बस स्टैंड इंचार्ज ने डीसीएम चालक के खिलाफ टक्कर मारने का मुकदमा दर्ज करवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये हुए घायल- हादसे में कोतवाली गोला के गांव झाऊपुर निवासी राजीव वर्मा उनका 13 वर्षीय पियूष वर्मा, शाहजहांपुर के मोहल्ला जेई निवासी मो सद्दीक, गोला के 35 वर्षीय अतुल, हरदोई के थाना मल्लावां निवासी राजेश सिंह, रोजा निवासी 26 वर्षीय राम अवतार, जलालाबाद के 24 वर्षीय आदर्श कुमार, आजमगढ़ के सदर कोतवाली के राजन सिंह, बरबर के मोहल्ला बलराम नगर निवासी 44 वर्षीय नाहिद, थाना हैदराबाद के गांव प्रसाद पुर निवासी 24 वर्षीय मनोज कुमार, गोला के 60 वर्षीय विक्रम, गोला की 52 वर्षीय नालिनी, गोला की 55 वर्षीय ऊषा वर्मा, मैनपुरी के थाना जैंती निवासी 48 वर्षीय सतेन्द्र, गोला के 40 वर्षीय आलोक अवस्थी, हरियाणा के अन्ना बाद निवासी बलजीत सिंह 36 और उनकी पत्नी हरप्रीत, मोहम्मदी कोतवाली के गांव पोखनापुर निवासी 30 वर्षीय मोनू पाल, गोरखपुर के डमरी खास निवासी सोमनाथ, गोला निवासी अनुज कुमार को सीएचसी में भर्ती कराया गया। इसमे नलिनी और ऊषा वर्मा को जिला अस्पताल लखीमपुर खीरी भेजा गया है।घटना की सूचना मिलते ही तहसीलदार सुशील प्रताप सिंह, सीओ संदीप सिंह और रोडवेज के अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू करवाया।

सात घायल शाहजहांपुर के लिए रेफर : बस हादसे में घायल राजीव वर्मा, अतुल ,राम अवतार, आदर्श, राजन सिंह, मनोज व सतेंद्र को जिला अस्पताल शाहजहांपुर रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed