फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Road made overnight before the visit of the commissioner

कमिश्नर के दौरे से पहले रातों-रात बना दी सड़क

Thu, 05 Aug 2021 12:20 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 05 Aug 2021 12:20 AM IST
विज्ञापन
Road made overnight before the visit of the commissioner
लखीमपुर खीरी। बुधवार को कमिश्नर के आने की भनक लगते ही पालिका प्रशासन ने रातों-रात खीरी रोड के गड्ढे भरवा दिए। यहां खास यह है कि यह सड़क लगभग साढ़े तीन साल से जर्जर हालत में थी, जिसे बनवाने की मांग लोग लंबे समय से पालिका प्रशासन से करते आ रहे थे।
विज्ञापन

शहर की खीरी रोड का हाल सबसे ज्यादा खराब है। सौजन्या तिराहे से लेकर नहरिया तक सड़क का करीब 800 मीटर हिस्सा पूरी तरह से उधड़ चुका है। रोड पर कई जगह बड़े-बड़े गड्डे तक बन गए हैं, जबकि यह सड़क शहर की सबसे व्यस्त सड़क है। शहर में आने के लिए यही प्रमुख रोड है। रोडवेज बसें भी इसी से होकर निकलती हैं। गड्ढों के कारण बसें हिचकोले खाती हैं, जिससे यात्रियों को दिक्कत होती है। वहीं दो पहिया एवं चार वाहन चालक भी इस पर मुसीबत भरा सफर करने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

ऐसा ही हाल सौजन्या तिराहे से लेकर गुरुगोविंद सिंह तिराहा, सीओ ऑफिस से लेकर रानीगंज फाटक तक, हिदायतनगर चौरहा से कपूरथला तिराहा और वहां से मिश्राना चौराहा तक का है, जहां सड़कों का हाल काफी बुरा है। इन सड़कों पर जगह-जगह गड्ढे बन गए हैं। वाहन चलाते समय या फिर पैदल निकलते समय संभलकर न चलने पर लोग अक्सर गिरकर घायल हो जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आलम यह है कि सीएम योगी के आदेश के बावजूद नगर पालिका प्रशासन अब तक शहर की सड़कों को गड्ढा मुक्त नहीं कर सका है। इस ओर न तो जिले के जिम्मेदार ध्यान देते हैं और न ही समय समय पर प्रदेश मुख्यालय से आने वाले अधिकारी।
पालिका कर्मियों के साथ जेई बुधवार की सुबह चार बजे तक भरवाते रहे गड्ढे
गड्ढों के कारण खीरी रोड से निकलते समय कमिश्नर साहब को झटके न लगने पाएं। इसलिए पालिका प्रशासन ने रात में ही गड्ढे भरवाना उचित समझा। बताते हैं डीएम के निर्देश पर इसकी जिम्मेदारी जेई को सौंपी गई। लोगों का कहना है कि अभी तक डीएम साहब को गड्ढे नजर नहीं आ रहे थे। मगर, कमिश्नर साहब को हिचकोलों से बचाने के लिए गड्ढे भरवाने के लिए निर्देश जारी कर दिए। इसके लिए ईंट भट्ठों की राबिश की उपलब्धता की जिम्मेदारी एक अधिकारी को सौंपी गई और पालिका कर्मियों के साथ जेई मंगलवार सुबह चार बजे तक गड्ढे भरवाते रहे। वहीं, पालिका प्रशासन की दलील है कि कम ट्रैफिक की वजह से रात को गड्ढे भरवाए गए हैं।

खीरी रोड का निर्माण हॉटमिक्स से होना है। मगर, बिजली के पोल न हटने के कारण निर्माण नहीं हो पा रहा है। शहरवासियों को कोई दिक्कत न हो इसलिए खीरी रोड के सभी गड्ढे भरवा दिए गए हैं। रही बात रात की तो ट्रैफिक न होने के कारण काम में आसानी रहती है, ऐसा इसलिए किया गया। कमिश्नर साहब का आना तो महज एक इत्तफाक है।
- आरआर अंबेष, अधिशासी अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed