फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   road accident in lakhimpur kheri Four including three youths of same family died

लखीमपुर खीरी: खाई में कार गिरने से एक ही परिवार के तीन युवकों समेत चार की मौत, गांव में पसरा मातम

Sun, 06 Mar 2022 07:59 PM IST
प्रशांत कुमार संवाद न्यूज़ एजेंसी, फरधान/मितौली(लखीमपुर खीरी)
संवाद न्यूज़ एजेंसी, फरधान/मितौली(लखीमपुर खीरी) Published by: प्रशांत कुमार Updated Sun, 06 Mar 2022 07:59 PM IST
सार

पुलिस का कहना है कि करीब 10 बजे घटना की सूचना मिलते ही घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया गया था। हालांकि घटना कैसे घटी, अभी इसकी जानकारी नही हो पाई है। पता लगाया जा रहा है कि कहीं किसी अन्य वाहन से तो टक्कर नहीं हुई है।

विज्ञापन
road accident in lakhimpur kheri Four including three youths of same family died
road accident in lakhimpur kheri - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फरधान थाना क्षेत्र के ओदरहना गांव के पास रविवार सुबह एक अनियंत्रित कार पेड़ से टकराकर खाई में जा गिरी। जिससे कार सवार पांच लोगों में चार लोगों की मौत हो गई। जबकि गंभीर घायल चालक का इलाज चल रहा है। चारों मृतक मितौली थाना क्षेत्र के भीखमपुर गांव के रहने वाले थे। रविवार सुबह अपनी रिश्तेदारी से घर लौट रहे थे। इसी दौरान लखीमपुर-मोहम्मदी मार्ग पर हादसा हो गया। हादसे में जान गंवाने वाले चार लोगों में तीन एक ही परिवार के थे, जबकि एक पड़ोसी और रिश्तेदार था। उधर, एक ही गांव के चार लोगों की मौत के बाद पूरे गांव में मातम पसरा है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक घटना रविवार सुबह नौ बजे उस वक्त हुई जब भीखमपुर निवासी संतकुमार के पुत्रगण अनुज(21), विवेक(18) और भतीजा हिमांशु(16) पुत्र राजकुमार मिश्र, रिश्तेदार अमन मिश्र(20) पुत्र पप्पू निवासी राजेंद्र नगर जिला गाजियाबाद व पड़ोसी विकास मिश्र(17) पुत्र सरोज मिश्र कार पर सवार होकर गोला से अपने घर लौट रहे थे।
विज्ञापन

 

बताया गया कि शनिवार को यह सभी लोग गोला कोतवाली क्षेत्र के गांव शेरपुर में अपनी रिश्तेदारी में गए थे। जहां से रविवार को भीखमपुर के लिए लौट रहे थे। सुबह नौ बजे के करीब ओदरहना गांव के पास लखीमपुर मोहम्मदी मार्ग पर अनियंत्रित होकर कार पहले एक पेड़ से टकराई। इसके बाद खाई में जा गिरी। जिससे कार में सवार पांचों लोग गंभीर घायल हो गए।

जब तक उन्हें कार से निकाला जाता तब तक कार सवार अनुज और हिमांशु की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। जबकि अन्य तीन गंभीर घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवाया गया। जहां से विकास और विवेक को लखनऊ के लिये रेफर किया गया। जिसमें विकास की सीतापुर के पास रास्ते में ही मौत हो गई जबकि विवेक की लखनऊ में इलाज के दौरान मौत हो गई। उधर, घायल अमन मिश्र का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।


 
विज्ञापन

हादसे में अपने दो बेटों और एक भतीजे की मौत के सदमे से जूझ रहे पिता संतराम मिश्र ने बताया कि सभी लोग शनिवार को गोला कोतवाली क्षेत्र के गांव शेरपुर में अपने मामा के यहां गए थे। जहां से सुबह घर वापस आ रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed