फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Revealed in PM report.. Satish was murdered, MLA said - action is wrong

पीएम रिपोर्ट में खुलासा.. सतीश की हत्या हुई थी, विधायक बोलीं- कार्रवाई गलत

Sun, 22 May 2022 12:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 22 May 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Revealed in PM report.. Satish was murdered, MLA said - action is wrong
लखीमपुर खीरी/महेवागंज। फूलबेहड़ थाना क्षेत्र के मंझरी (अहिराना) गांव में शारदा नदी में डूबे सतीश की मौत की पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मामले में नया मोड़ आ गया है। रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या का मामला सामने आने के बाद मृतक के भाई ने पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

उधर, मामले में पुलिस कार्रवाई को गलत बताते हुए श्रीनगर विधायक मंजू त्यागी ने एसओ फूलबेहड़ पर आरोपियों को झूठा फंसाने की दलील देते हुए एसपी संजीव सुमन को कोतवाल अजय राय के खिलाफ कार्रवाई के लिए लिखा है।
विज्ञापन

14 मई को फूलबेहड़ थाना क्षेत्र के सैदीपुर गांव निवासी सतीश (30) शारदा नदी में नहाने गया था, इसके बाद उसके डूबने की बात सामने आई थी। उसका शव 17 मई को निघासन थाना क्षेत्र में मिला था। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाने से मौत की पुष्टि के बाद मृतक के घरवालों ने गांव के ही एक युवक रुदाली पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीएम रिपोर्ट आते ही हरकत में आई पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है और उससे पूछताछ कर रही है। उधर फूलबेहड़ के सैदीपुर पिपरा मरोड़ा गांव निवासी आरोपी की मां फूलमती ने एसपी से मुलाकात कर अपने पुत्र को निर्दोष बताया। जबकि पुलिस का कहना है कि आरोपियों ने खुद अपना गुनाह कबूल किया है और मामले में मृतक के परिजन ने भी तहरीर दी है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की जा रही है। जांच कर मामला दर्ज किया जाएगा।
विधायक ने एसपी से की कोतवाल की शिकायत - श्रीनगर विधायक मंजू त्यागी ने मामले में कोतवाल अजय राय पर फर्जी कार्रवाई का आरोप लगाते हुए उन पर विभागीय कार्रवाई करने की मांग की। एसपी को लिखे पत्र में विधायक ने बताया कि ग़लत कार्रवाई करने वाले एसओ अजय राय के ख़िलाफ़ एफआईआर दर्ज हो और उनके खिलाफ कड़ा एक्शन लिया जाए।

एसपी संजीव सुमन ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की बात सामने आई है। इसलिये पीएम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जा रही है। आरोपियों के परिवारवालों ने अपना पक्ष रखा है। मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है, पुलिस पर लगाए आरोप निराधार हैं। - संजीव सुमन, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed