फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Report on two in the case of EVM tampering and obstructing voting

ईवीएम में छेड़छाड़ और मतदान बाधित करने के मामले में दो पर रिपोर्ट

Thu, 24 Feb 2022 12:54 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 24 Feb 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
Report on two in the case of EVM tampering and obstructing voting
मतदान केंद्र का निरीक्षण करते डीएम और एसपी।
खीरी टाउन। ईवीएम में फेवीक्विक डालकर मतदान बाधित करने के मामले में पीठासीन अधिकारी की शिकायत पर कादीपुर निवासी पवन पासी और साबिर पर मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने साबिर को गिरफ्तार किया है, जबकि दूसरा आरोपी पवन पासी फरार है।
विज्ञापन

खीरी पुलिस ने बताया कि कादीपुर में सुबह करीब 10 बजे सामान्य रूप से वोटिंग चल रही थी। तभी दो महिलाएं वोट डालने गईं, जिन्होंने मशीन के कार्य न करने की बात कही। इस पर संबंधित अधिकारी ने जांच की, तो पता चला कि मशीन के एक बटन पर चिपचिपे पदार्थ से बटन दबा पड़ा है। जांच में पता चला कि महिलाओं से पहले गांव कादीपुर निवासी पवन पासी और साबिर ने यह कार्य किया है। पुलिस ने दोनों की तलाश शुरू कर दी, जिसमें साबिर पकड़ लिया गया। पवन पासी फरार है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed